Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद 18 मार्च को धरती पर वापस आए। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सोमवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उनके अंतरिक्ष मिशन में आई दिक्कतों की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं, जिससे यह छोटी अवधि की उड़ान लंबी हो गई थी। सुनीता विलियम्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापस लाने के लिए धन्यवाद कहा। दोनों ने अंतरिक्ष में बिताए नौ महीनों के अनुभवों को साझा किया।
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? अंतरिक्ष यात्री ने बताई ये वजह
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि घर लौटने का अहसास होते ही वह अपने परिवार से मिलने को काफी उत्सुक थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि जब आप धरती पर लौटीं तो सबसे पहले क्या करना चाहती थीं? आपकी सबसे पहले क्या खाने की इच्छा थी?
नासा की अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि खाना एक ऐसी चीज है, जो घर की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता शाकाहारी थे, तो मैंने घर पहुंचने पर सबसे पहले बढ़िया सा ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जो मुझे घर का एहसास कराता है। सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह धरती पर आकर अच्छा महसूस कर रही हैं। फिलहाल वह रिहैब से गुजर रही हैं और नई चुनौतियों की तैयारी कर रही हैं।
कैसा दिखता है भारत?
सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है। यह रोशनी के नेटवर्क जैसा दिखता है। गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर सभी छोटे-बड़े शहर और समुद्र...यह अद्भुत है।
Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने दी बड़ी चेतावनी, कोरोना की भविष्यवाणी हो चुकी है सच
उन्होंने कहा, 'भारत अद्भुत है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरे और मैं आपको बताऊं, बुच ने हिमालय की कुछ अविश्वसनीय तस्वीरें लीं। बस अद्भुत।' उनसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ उनके सहयोग की संभावना के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि जरूर। हम हर जरूरी मदद करेंगे।
Mars: मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, वैज्ञानिकों के उड़े होश
भारत की संभावित यात्रा को लेकर कही बड़ी बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी संभावित भारत यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं अपने पिता के देश जाऊंगी। वहां मैं एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय नागरिक से भी मुलाकात करूंगी। मैं उनसे कभी न कभी जरूर मिलूंगी। हम उनके साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। भारत एक महान देश है। वहां एक शानदार लोकतंत्र है, जिसने अंतरिक्ष जगत में अपने कदम जमा लिए हैं। हम इसका हिस्सा बनना और उनकी मदद करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे।' हालांकि, सुनीता विलियम्स की भारत यात्रा की तारीख अब तक तय नहीं है।