{"_id":"62873124a7181623887b2fc0","slug":"stonehenge-mystery-man-made-mysterious-old-pit-found-know-what-scientists-said-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stonehenge: यहां मिले हजारों साल पुराने मानव निर्मित रहस्यमयी गड्ढे, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Stonehenge: यहां मिले हजारों साल पुराने मानव निर्मित रहस्यमयी गड्ढे, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 20 May 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्टोनहेंज के आसपास मिला गड्ढों का जाल
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व भर में कई ऐसी महान कलाकृतियां हैं, जो देखने में भले ही आकर्षक और विचित्र होते हैं, लेकिन इन्हें देखने के बाद मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इन्हीं में से एक है अपने विचित्र निर्माण को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाला इंग्लैंड का स्टोनहेंज। इस बात पर आज भी कई सवाल बने हुए हैं कि आखिर इसका निर्माण कैसे किया गया होगा? उस दौरान जब किसी प्रकार की उत्तम तकनीक का विकास नहीं हुआ था, तो भारी भरकम पत्थरों की मदद से इन्हें कैसे बनाया गया? इन सवालों का जवाब जो भी हो, लेकिन अब स्टोनहेंज से जुड़े एक और रहस्यमयी चीज का खुलासा हुआ है, जिसके साथ कई सारे सवालों का भी जन्म हुआ है। दरअसल, स्टोनहेंज के आसपास गड्ढों का एक जाल मिला है। इन्हे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं।
सभी को चकित करने वाली करीब 5 हजार साल पुरानी संरचना, इंग्लैंड का स्टोनहेंज अपने आप में एक रहस्य है। ये काफी हैरान करने वाला है कि इतने पुराने समय में इंसानों ने बिना किसी आधुनिक मशीनरी के कई टन वजनी पत्थर के स्लैब बनाए।
2 of 6
स्टोनहेंज के आसपास मिला गड्ढों का जाल
- फोटो : istock
ऐसे में कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि ऐसा ढांचा बनाने में सिर्फ एलियंस ही सक्षम हैं। वहीं अब स्टोनहेंज से जुड़े एक और रहस्य का खुलासा हुआ है। दरअसल, स्टोनहेंज के आसपास के क्षेत्र की एक आर्कियोलॉजी 'बायोप्सी' के बाद पता चला कि यहां पर गड्ढों का एक जाल है। ये रिसर्च क्षेत्र का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है।
3 of 6
स्टोनहेंज के आसपास मिला गड्ढों का जाल
- फोटो : istock
करीब 3 मीटर चौड़ा है ये गड्ढा
इस सर्वे में सैकड़ों बड़े गड्ढों के बारे में पता चला है। इनमें से प्रत्येक गड्ढा 2.4 मीटर यानी 7.8 फीट चौड़ा है। साइंटिस्टों का कहना है कि इनमें से कुछ गड्ढे मानव निर्मित हैं। ये खुलासा काफी चौकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्टोनहेंज के आसपास मिला गड्ढों का जाल
- फोटो : istock
नई तकनीक का लिया सहारा
स्टोनहेंज और एवेबरी वर्ल्ड हेरिटेज साइट के आर्कियोलॉजिस्ट निक स्नशाल का कहना हैं कि नई भूभौतिकीय सर्वेक्षण तकनीक (Geophysical Survey Techniques) और खुदाई के जरिए टीम ने स्टोनहेंज में अभी तक खोजी गई मानव गतिविधि के कुछ शुरुआती सबूतों का बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
5 of 6
स्टोनहेंज के आसपास मिला गड्ढों का जाल
- फोटो : istock
दरअसल. स्नशाल को बर्मिंघम यूनिवर्सिटी द्वारा कोट किया गया था। हालांकि, इन गड्ढों का उपयोग क्या था और इसे किस उद्देश्य से बनाया गया था, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।