Hotel in Space and Features: अब तक आप अपने वीकेंड्स और छुट्टियां 5 स्टार और 7 स्टार होटल में जरूर मनाई होंगी। घूमने के मामले में हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। कई लोगों को वीकेंड या छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद होता है, तो कई लगो समुद्र के किनारे समय बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा भी हमारे पास और कई सारे ऑप्शन होते हैं। लेकिन अब घूमने के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है।
दरअसल, अब 5 स्टार और 7 स्टार होटलों के अलावा एक ऐसा होटल भी हो सकता है कि जो धरती पर नहीं बल्कि सौरमंडल (Solar System) के दृश्यों से घिरा होगा। अद्भुत बात तो ये है कि ये होटल (Hotel) धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष पर होगा। जी हां आपको ये सब सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन स्पेस कंपनी ऑर्बिटल असेंबली ने इस होटल पर काम करना शुरू कर दिया है।
2 of 7
शुरू होने जा रहा है स्पेस होटल
- फोटो : istock
दो स्टेशनों पर किया जाएगा काम
यूएस बेस्ड ये कंपनी अपने स्पेस होटल पर 2019 से काम कर रही है जिसको लेकर कंपनी ने कई जानकारियां भी शेयर की हैं। मूलरूप से कैलिफोर्निया की कंपनी गेटवे फाउंडेशन द्वारा इस होटल के डिजाइन और खासियत को हाल ही में फीचर किया गया है। ये प्रोजेक्ट अब ऑर्बिटल असेंबली कॉरपोरेशन की निगरानी में है।
3 of 7
शुरू होने जा रहा है स्पेस होटल
- फोटो : istock
रिपोर्ट की मानें तो, अब ऑर्बिटल असेंबली टूरिस्ट के लिए दो अंतरिक्ष स्टेशनों को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन वायेजर स्टेशन में करीब 400 लोगों के ठहरने की जगह होगी जिसको शुरू करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है।
4 of 7
शुरू होने जा रहा है स्पेस होटल
- फोटो : istock
वहीं इस नए स्टेशन का नाम पायनियर स्टेशन रखा गया है जिसमें 28 लोग आ सकेंगे। आम लोगों के लिए यह 2027 तक खोला जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो अब स्पेस टूरिज्म का सपना पूरा होने में ज्यादा देर नहीं है।
5 of 7
शुरू होने जा रहा है स्पेस होटल
- फोटो : istock
काफी पॉपुलर हो रहा है स्पेस टूरिज्म
खास बात ये है कि पिछले एक साल में इस सेक्टर में कई बड़े खिलाड़ी आए हैं। वर्जिन के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन द्वारा अपनी कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक के साथ सबऑर्बिटल स्पेस में कई धमाके किए हैं।