अमेरिका के कंसास स्थित एक स्कूल में उस वक्त अनोखी स्थिति पैदा हो गई, जब पता चला कि स्कूल की सात शिक्षिकाएं एक साथ गर्भवती हो गई हैं। माना जा रहा है कि ये सभी शिक्षिकाएं अक्तूबर महीने तक बच्चों को जन्म देंगी।
2 of 5
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल
- फोटो : Oak Street Elementary
इस स्कूल का नाम ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल है। यहां कुल 14 शिक्षिकाएं पढ़ाती हैं, जिनमें से आधी अब एक साथ मातृत्व अवकाश पर जाने वाली हैं। स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका का कहना है कि वह बेहद रोमांचित हैं कि एक साथ सात शिक्षिकाएं मां बनने जा रही हैं।
3 of 5
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल
- फोटो : Goddard Public Schools
स्कूल की प्रिंसिपल एश्ले मिलर ने बताया कि इससे पहले मार्च और अक्तूबर में ही दो शिक्षिकाओं ने बच्चों को जन्म दिया था और अब एक साथ सात शिक्षिकाओं के गर्भवती होने की खबर सुनकर वो बेहद हैरान हैं।
4 of 5
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल
- फोटो : Goddard Public Schools
एश्ले मिलर ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में मजाकिया लहजे में कहा कि अब उन्हें 'पैंपर्स या हगिज जैसे एक प्रायोजक' की जरूरत है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए यह भी कहा कि लोग अब उनके स्कूल का पानी तक नहीं पीते।
5 of 5
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल
- फोटो : Goddard Public Schools
प्रिंसिपल का कहना है कि जब सातों शिक्षिकाएं मातृत्व अवकाश पर जाएंगी, तो उनकी जगह स्कूल में दूसरी शिक्षिकाओं को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सातों शिक्षिकाएं कुल आठ बच्चों को जन्म देंगी, क्योंकि इनमें से एक टीचर जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है।