फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार सूर्य के इतने करीब से होंगे दीदार, साढ़े 4 इंच की शील्ड रोक देगी तपिश

Sun, 12 Aug 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
NASA Parker Solar Probe To Reach Sun Atmosphere With 1.1 Million Names
Parker Solar Probe

अमेरिकी स्पेस एंजेंसी नासा ने अपना पहला सोलर मिशन 'पार्कर सोलर प्रोब' लॉन्च कर दिया है। यह पहली बार होगा जब कोई स्पेसक्राफट सूर्य के इतने करीब जाएगा और उसका अध्ययन करेगा। दिलचस्प बात यह है कि नासा के स्पेसक्राफ्ट पर एक चिप लगाई गई है जिसमें 11 लाख लोगों के नाम हैं।

NASA Parker Solar Probe To Reach Sun Atmosphere With 1.1 Million Names
Parker Solar Probe
मंगल और शुक्र से होकर गुजरेगा स्पेसक्राफ्ट

पहली बार सूर्य के करीब जाकर मानव रहित जांच का उद्देश्य परिमंडल और आसपास के असामान्य वातावरण के रहस्यों से पर्दा उठाना है। बताया जा रहा है कि यान पहले शुक्र के चक्कर लगाएगा। इसके बाद सूर्य की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान यह मंगल की कक्षा में भी प्रवेश करेगा।

NASA Parker Solar Probe To Reach Sun Atmosphere With 1.1 Million Names
Parker Solar Probe
सूर्य की तपिश से बचाने का भी बंदोबस्त

साढ़े चार इंच मोटी अत्यंत शक्तिशाली शील्ड यान को सूर्य के तापमान से बचाएगी। यह शील्ड पृथ्वी पर सूर्य के विकिरण से 500 गुना ज्यादा विकिरण को झेल सकती है। 10 लाख डिग्री फॉरेनहाइट तापमान में शील्ड महज 2500 डिग्री फॉरेनहाइट के आसपास गर्म होगी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो अंतरिक्षयान के अंदर का तापमान 85 डिग्री फॉरेनहाइट से ऊपर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA Parker Solar Probe To Reach Sun Atmosphere With 1.1 Million Names
Parker Solar Probe
सूर्य से 38 लाख मील दूर से गुजरेगा

कार के आकार का यह अंतरिक्षयान सूरज की सतह से 38.3 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले किसी भी अंतरिक्षयान ने इतना ताप और इतने प्रकाश का सामना नहीं किया है। पार्कर सोलर प्रोब यूनाइटेड लांच एलायंस डेल्टा 4 हैवी में सवार होकर उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
NASA Parker Solar Probe To Reach Sun Atmosphere With 1.1 Million Names
Parker Solar Probe
24 बार सूर्य के वातावरण से गुजरेगा

यह अंतरिक्षयान मानव द्वारा अब तक निर्मित किसी भी वस्तु के मुकाबले सूरज का सबसे ज्यादा करीब से अध्ययन करेगा। पार्कर सोलर प्रोब अपने साथ कई उपकरण ले जा रहा है, जो सूरज का भीतर और आसपास से अध्ययन करेगा। 7 साल के अभियान के दौरान अंतरिक्षयान सूर्य के वातावरण से 24 बार गुजरेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed