{"_id":"5ab08f194f1c1b094a8b6336","slug":"nasa-instrument-measures-sunshine-from-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य से निकलने वाली शक्ति से होगा विनाश या निर्माण, पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने किया ये काम","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
सूर्य से निकलने वाली शक्ति से होगा विनाश या निर्माण, पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने किया ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
sun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य में सूर्य से निकलने वाली उर्जा धरती पर विनाश या निर्माण का काम करेगी यह पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू हो गया है। इसका जिम्मा नासा ने संभाला है। जी हां, नासा सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का पता लगाने के लिए अब नया तरीका अपनाने जा रहा है।
sun
इस बाबत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक नया उपकरण लगाया है। अभी तक हुए शौध में सूर्य की उर्जा का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा कई उपकरण इस्तेमाल किए जा चुके हैं लेकिन इस बार इस्तेमाल लिया जाना वाला उपकरण अन्य सभी उपकरणों से बेहतर बताया जा रहा है।
nasa
इसका नाम है सन टोटल एंड स्पेक्ट्रल सोलर इर्रेडिएंस सेंसर (टीएसआईएस)... आपकी जानकारी के लिए बता दें यह पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य करने के साथ-साथ आंकड़े भी एकत्रित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
universe
नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाईट सेन्टर में टीएसअईएस-1 के परियोजना वैज्ञानिक डोंग वू का कहना है कि टीएसआईएस-1 उन आंकड़ों को एकत्रित करेगा जो हमें धरती के विकिरण पर पड़ने वाले सूर्य के प्रभाव, ओजोन प्रभाव, वायुमंडलीय संचरण, पारिस्थितिक प्रणालियां, पृथ्वी की परिवर्तनशीलता और जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद करेगा।
विज्ञापन
earth
उन्होंने कहा कि इसके सेंसर से मिलने वाले आंकड़े से हमें पृथ्वी को ऊर्जा देने और प्राथमिक स्रोत को प्रभावी ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
देखें वीडियो
देखें वीडियो