Lady Death: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रूस की सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची है। दोनों देशों में कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध में शामिल कुछ महिलाओं की खूब चर्चा हो रही है। इन महिलाओं ने युद्ध के दौरान कई लोगों को मार डाला। अब इस बीच एक महिला की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जिसे लेडी लेथ के नाम से जाना जाता है।
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यूक्रेनी सेना ने एक रूस की महिला स्नाइपर को गिरफ्तार कर लिया था। इस महिला स्नाइपर ने 40 लोगों की हत्या की थी। इस महिला स्नाइपर की पहचान इरीना स्टारिकोवा के तौर पर हुई है। इरीना स्टारिकोवा की तस्वीरों को भी जारी किया गया था। बताया गया था कि रूस की तरफ से लड़ने वाली इरीना सर्बिया की रहने वाली हैं।
2 of 6
जानिए कौन थी रूस की लेडी डेथ
- फोटो : Twitter @cafard_cosmique
2014 से इरीना की तलाश में था यूक्रेन
यूक्रेन साल 2014 से ही इरीना की तलाश में लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में इरीना स्टारिकोवा अलगाववादियों के साथ मिलकर काम रही थीं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी महिला स्नाइपर के बारे में बताते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
3 of 6
जानिए कौन थी रूस की लेडी डेथ
- फोटो : Twitter @Fabioscbb
वर्तमान में रूस (तब सोवियत संघ) की इस महिला स्नाइपर ने 309 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। रूस की महिला स्नाइपर का नाम ल्यूडमिला पावलिचेंको था जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जंग लड़ी थीं।
4 of 6
जानिए कौन थी रूस की लेडी डेथ
- फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ल्यूडमिला पावलिचेंको के सामने आने वाला कोई भी दुश्मन नहीं बच पाया, क्योंकि वह बिल्कुल सटीक निशाना लगाती थीं। कीव के पास रहने वाली ल्यूडमिला पावलिचेंको को लेडी डेथ के नाम से बुलाया जाने लगा।
5 of 6
जानिए कौन थी रूस की लेडी डेथ
- फोटो : iStock
ल्यूडमिला पावलिचेंको ने सबसे ज्यादा नाजी समर्थकों को मारा था। उन्होंने साल 1942 में एक घाव के कारण स्नाइपर के काम को छोड़ दिया। उन्होंने 309 लोगों को भून डाला था जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है।