Plane Crashes Due to Pilot Error: प्लेन क्रैश होने की कई घटनाएं समय-समय सामने आती रहती हैं। ज्यादातर प्लेन कभी इंजन में खराबी, तो कभी खराब मौसम की वजह से क्रैश होते हैं। लेकिन साल 2016 में एक प्लेन क्रैश हुआ था जिसकी वजह ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह प्लेन फ्रांस से मिस्र जा रहा था और क्रैश होकर समुद्र में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई थी।
अब जांच में खुलासा हुआ है कि पायलट के सिगरेट पीने की शनक ने 66 लोगों की जान ले ली थी। जांच में पता चला है कि जहाज के आपातकालीन मास्क से ऑक्सीजन लीक हो रहा था और प्लेन के कॉकपिट में पायलट ने सिगरेट जला दिया। इससे तुरंत जहाज में आग लग गई। मई 2016 में Airbus A320 क्रैश हो गया था जो फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रहा था।
2 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Airbus A320 विमान भूमध्य सागर में रहस्मयी हालत में गिर गया था। इस विमान हादसे में ब्रिटिश, फ्रेंच टूरिस्ट, मिस्र के नागरिक, इराकी और कनाडाई नागरिकों की मौत हुई थी।
3 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विमान के क्रैश हो जाने के बाद ब्लैक बॉक्स को खोजने के लिए एक सर्च अभियान की शुरुआत की गई जिससे यह पता चल जाए कि प्लेन किन वजहों से क्रैश हुआ था। आखिरकार अमेरिकी नौसेना ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया।
4 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अमेरिकी नौसेना को प्लेन का ब्लैक बॉक्स ग्रीस के पास समुद्र की गहराई में मिला था। जब यह प्लेन क्रैश हुआ था, तब मिस्र के अधिकारियों ने कहा था कि इसके पीछे आतंकियों का हाथ है।
5 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि पायलट मोहम्मद सईद अली शौकैर के सिगरेट पीने की वजह से यह प्लेन क्रैश हो गया था। एविएशन एक्सपर्ट्स ने इस हादसे को लेकर 134 पन्नों की रिपोर्ट बनाई है।