{"_id":"5f9910c18ebc3e9bac5efc58","slug":"pakistan-banyan-tree-which-arrrested-by-drunk-british-army-officer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों साल से जंजीरों में कैद है ये पेड़, नशे में धुत्त अंग्रेज अफसर ने कराया था गिरफ्तार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सैकड़ों साल से जंजीरों में कैद है ये पेड़, नशे में धुत्त अंग्रेज अफसर ने कराया था गिरफ्तार
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी हम आजादी से पीछे के भारत के इतिहास को देखते हैं, तो अंग्रेजों के द्वारा हुए जुल्म को सुन हमारी रूह कांप जाती है। इस देश को आजाद कराने में कई भारतीय कैद हुए तो कई लोग हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटक गए। हमारे इतिहास में कई गिरफ्तारियों का जिक्र मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी पेड़ की गिरफ्तारी का मामला सुना है।
2 of 5
गिरफ्तार पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि भला पेड़ को कोई गिरफ्तार क्यों करेगा, ज्यादा दिक्कत होगी तो पेड़ काट देंगे। लेकिन एक अंग्रेज जेलर ने नशे की हालत में पेड़ को गिरफ्तार किया और वो पेड़ आज तक बड़ी-बड़ी जंजीरों में जकड़ा हुआ है।
3 of 5
गिरफ्तार पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
मामला साल 1898 का है, जब पाकिस्तान भी अपना हुआ करता था और सोने की चिड़िया अंग्रेजो के पिंजरे में कैद थी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह स्थित लंडी कोटल आर्मी कैंटोनमेंट में तैनात एक ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्विड ने एक दिन जमकर शराब पी रखी थी। नशे में धुत होकर वह पार्क में घूम रहा था। अचानक अधिकारी को लगा कि पेड़ उनकी तरफ आ रहा है और वह हमला कर उनकी जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गिरफ्तार पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने तुरंत मैस के सार्जेंट को ऑर्डर दिए कि पेड़ को तुरंत अरेस्ट कर लिया जाए। इसके बाद वहां तैनात सिपाहियों ने पेड़ को जंजीरों में जकड़ दिया। पाकिस्तान आजाद तो हो गया लेकिन वहां के लोगों ने इन जंजीरों को पेड़ से नहीं निकाला। वहां के लोगों का यह मानना है कि यह पेड़ अंग्रेजों के जुल्म का एक नमूना है। इसे देखकर लोगों को इस बात का अंदाजा होगा कि आखिर किस तरह अंग्रेज हम लोगों पर जुल्म किया करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
गिरफ्तार पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने पेड़ पर एक तख्ती भी लटका दी और तख्ती पर लिखा है 'I am Under arrest' इसके साथ ही पूरा किस्सा भी लिखा हुआ है। बहरहाल अंग्रेज चले गए और भारत-पाकिस्तान अलग हो गए, लेकिन ये पेड़ आज भी अंग्रेजी हुकूमत के काले कानून की याद दिलाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।