Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन हैरान करने वाली तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों को देखकर 99 फीसदी लोग धोखा खा जाते हैं और जल्दबाजी में गलत जवाब देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है जो ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें आपका क्या दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस तस्वीर में एक भालू छिपा हुआ है।
Optical Illusion Photo: क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? सही जवाब देने वालों को माना जाएगा जीनियस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। क्या आपको इस तस्वीर में छिपा भालू दिख रहा है। अब इस तस्वीर में भालू जमीन पर बैठा है और किसी पेड़ की डाली पर चढ़ा हुआ है। तस्वीर में भालू को देखने के लिए अब आप चारों तरफ नजर दौड़ाएं।
अगर आपको अभी तक इस तस्वीर में भालू नहीं दिखाई दिया है, तो हम इसे खोजने में आपकी मदद करते हैं और आखिर इस तस्वीर में भालू कहां स्थित है। किसी तस्वीर को जब हम पहली बार देखते हैं, तो हमारी नजर सबसे पहले तस्वीर के केंद्र में जाती है और फिर उसके कोनों को हम देखते हैं।
जानिए कहां बैठा है भालू
आप पेड़ की डालियों को ध्यान से देखिए? यह तस्वीर थोड़ी उलझाने वाली है, लेकिन आप कोशिश करेंगे, तो भालू को खोज लेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग तस्वीर में भालू को तलाश नहीं पाए हैं। आप नीचे दी गई तस्वीर में देखिए आपको घेरे में भालू दिख रहा होगा।
पेड़ को ध्यान से देखेंगे, तो आपको डालियों के बीच एक भालू की आकृति दिखाई देगी। कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा है कि मैं असली भालू खोज रहा था। एक अन्य ने कहा है कि हमे कई बार देखने के बाद भालू दिखाई दिया है। कई यूजर्स ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं।