नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने एक विवादित बयान के कारण मजाक के पात्र बन चुके हैं। 13 जुलाई को केपी शर्मा ओली ने कहा था कि 'भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था।' इस बयान के बाद से ही केपी शर्मा ओल का ना सिर्फ भारत के बल्कि नेपाल के सोशल मीडिया पर भी मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ओली के झूठे दावों पर एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा।
नेपाली पीएम के अयोध्या के दावे पर फनी वीडियो हुआ वायरल, मजेदार तरीके से मिली चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स ओली को फोन पर चेतावनी दे रहा है। इस शख्स का बात करने का तरीका इतना मजाकिया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बता दें कि इस वीडियो को जुगनी ट्रैवल (jugnitravel) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 हजार से भी अधिक व्यू मिल चुके थे।
A post shared by Jugni (@jugnitravel) on
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के इस झूठे दावे पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। उनके इस बयान पर एक ट्वीटर यूजर्स ने कहा कि आपका नॉलेज तो कमाल का है भाई। वहीं एक अन्य यूजर्स ने कहा कि लगता है किसी ने महराज की बुद्धी हर ली है।
#KPSharmaOli - lord ram's ayodhya exist in nepal
Le everyone : pic.twitter.com/WxEHlkUMT2