NASA: दुनियाभर में एलियन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इंसानों के मन में सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और भी जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाशने की कोशिश में लगे हैं। अब एक शोध में खुलासा हुआ कि अंतरिक्ष में बर्फ के ढेरों के बीच से उड़ने वाले अंतरिक्ष यान एलियन जीवन का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। जीवन का पता लगाने के लिए सिर्फ बर्फ के बेहद छोटे दाने की जरूरत होगी।
NASA: अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा, इस चंद्रमा पर हैं एलियंस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिएटल में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फैबियन क्लेनर का कहना है कि यह आश्चर्य की बात है कि वैज्ञानिक एक छोटे से दाने से जीवाणु कोशिका को अच्छी तरह पहचान सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगर थोड़ा सा अंश भी मिल जाता है, तो इन उपकरणों से अच्छी तरह जीवाणु को खोजा जा सकता है। एन्सेलाडस और यूरोपा के प्लम के नमूने का और विश्लेषण करके वैज्ञानिक यह पता लगा सकते हैं कि इन चंद्रमाओं पर जीवन के अनुकूल अणु मौजूद हैं या नहीं।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जमकर धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल
कैसे हुआ अध्ययन?
इन बर्फीले चंद्रमाओं से अंतरिक्ष में निकलने वाले सैकड़ों-हजारों बर्फ के कणों में से जीवाणु कोशिकाएं सिर्फ थोड़ी ही संख्या में केंद्रित हो सकती हैं। क्लेनर और उनकी टीम ने प्रयोगशाला में इसी परिदृश्य के अनुकरण के लिए पानी में स्फिंगोपाइक्सिस अलास्केंसिस नामक बैक्टीरिया की कोशिकाओं को मिलाया। इनको ऐसे मिलाया गया कि हर बूंद में औसतन एक बैक्टीरिया कोशिका थी।
Sunset: भारत के किस राज्य में होता है सबसे आखिरी में सूर्यास्त? यहां जानें
साइंस एडवांस जर्नल में 22 मार्च को एक अध्ययन प्रकाशित किया गया, जिसमें बताया गया कि एक पतली ट्यूब का इस्तेमाल कर छोटे वैक्यूम चेंबर में पानी को लिया गया। बेहद छोटे कणों में अमीनो एसिड और फैटी एसिड मिले।