Mysterious Village In World: दुनिया में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इन जगहों पर कई अनसुलझे सवाल हैं। इन सवालों के जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं तलाश पाए हैं। इसके साथ ही दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इन रहस्यों के बारे में जानकर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं। लोग सोचते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? अब इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
दुनिया के रहस्यमयी जगहों में मैक्सिको का एक गांव भी शामिल है। इस गावं में बच्चों के जन्म के बाद ऐसा कुछ ऐसा होता है जो बेहद हैरान करने वाला है। इस गाव में बच्चे ठीक पैदा होते हैं, लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इंसान से लेकर जानवर तक अंधे हो जाते हैं।
2 of 6
दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मैक्सिको के इस गांव को अंधों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। इस अजीबोगरीब वजह से यह गांव पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस तरह का दुनिया में यह पहला गांव है। यह सुनकर आपको यकीन नहीं रहा होगा, लेकिन बिल्कुल सच है।
3 of 6
दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
मैक्सिको के टिल्टेपक गांव (Tiltepec Village In Mexico) को अंधों का गांव कहा जाता है। इस गांव में इंसानों से लेकर जानवर तक सभी अंधे हैं। टिल्टेपक गांव दुनिया के सबसे रहस्यमयी गांवों में शामिल हैं। दुनिया में यह सिर्फ एक ऐसा गांव हैं जहां सिर्फ अंधे रहते हैं।
4 of 6
दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
मैक्सिको में रहस्यमयी टिल्टेपक गांव में जेपोटेक जनजाति रहती है। जब यहां पर बच्चे पैदा होते हैं, तो उनकी आंखें बिल्कुल ठीक होती हैं, लेकिन बीतते वक्त के साथ ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं होता है बल्कि जानवरों के साथ भी ऐसा होता है।
5 of 6
दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जानिए क्या है वजह
इस गांव में रहने वाली जनजाति के लोग अंधा होने की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका कहना है कि लावजुएला नाम का एक पेड़ है जिसे देखने के बाद इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सभी अंधे हो जाते हैं। इस गांव में सालों से ये पेड़ मौजूद है। लोगों का कहना है कि इस पेड़ को देखने के बाद अंधे हो जाते हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये सिर्फ अंधविश्वास है।