फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

106 यात्रियों को ले जा रही इटली की ये ट्रेन रहस्यमय तरीके से हो गई थी गायब, आजतक नहीं मिला सुराग

Thu, 27 Aug 2020 02:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 27 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
mysterious story when a train entered Into the tunnel disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेनों और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कई रहस्यमय किस्सों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन इन सबसे ऊपर है इटली की वो ट्रेन जो यात्रियों समेत गायब हो गई। यह घटना साल 1911 की है, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई?

mysterious story when a train entered Into the tunnel disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई। इस दौरान ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

mysterious story when a train entered Into the tunnel disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, बाद में उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमय धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो काफी घबरा गए और ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious story when a train entered Into the tunnel disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस रहस्यमय घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। इस कारण इसे भूतिया ट्रेन भी कहा जाता है।

विज्ञापन
mysterious story when a train entered Into the tunnel disappeared mysteriously
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमय तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे पागल हो गए थे। हालांकि, वो इतना जरूर बता पा रहे थे कि वो ट्रेन से यहां तक आए हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। हैरान करने वाली एक बात और थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed