Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
most expensive prison in world guantanamo bay inmates might be released in joe biden administration
{"_id":"5fca137fdf470919972b2c25","slug":"most-expensive-prison-in-world-guantanamo-bay-inmates-might-be-released-in-joe-biden-administration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे महंगी जेल, जो हर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल में बन जाती है बड़ा मुद्दा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे महंगी जेल, जो हर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल में बन जाती है बड़ा मुद्दा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ग्वांतानमो बे जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेल का नाम लेते ही मन में कई तरह के सवाल पैदा होने लगते हैं। कैदियों को खाने-पीने से लेकर वहां रहने की व्यवस्था समेत कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अमेरिका में एक ऐसा जेल है, जहां इन सब बातों के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं है। इस जेल में रहने वाले हर कैदियों पर सालाना करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इन वजहों इस जेल को दुनिया की सबसे महंगी जेल के तौर पर जाना जाता है।
2 of 6
ग्वांतानमो बे जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जेल का नाम है 'ग्वांतानमो बे' है, जो क्यूबा में स्थित है। इस जेल का ये नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि यह ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में फिलहाल 40 कैदी हैं और हर कैदी पर सालाना करीब 93 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
3 of 6
Joe Biden
- फोटो : PTI (File Photo)
हालांकि, हर राष्ट्रपति के कार्यकाल में ग्वांतानमो बे जेल चर्चा का विषय बन जाती है। संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सरकार इस जेल पर ताला लगवा सकती है। क्योंकि इस जेल पर खर्च होने वाले पैसे को बचाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
- फोटो : PTI (File Photo)
बता दें कि ट्रंप से ठीक पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्वांतानमो बे जेल को बंद करने की बात की थी। बराक ओबामा ने कहा था कि इतनी महंगी जेल के कैदियों को किसी दूसरी सेफ जेल में भेज दिया जाना चाहिए और जेल बंद हो जानी चाहिए। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन
5 of 6
ग्वांतानमो बे जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्वांतानमो बे जेल में तीन इमारतें, दो खुफिया मुख्यालय और तीन अस्पताल हैं। इसके साथ वकीलों के लिए भी अलग-अलग कंपाउंड बनाए गए हैं, जहां कैदी उनसे बात कर सकते हैं। इस जेल के स्टाफ और कैदियों को होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कैदियों के लिए इस जेल में चर्च, जिम, प्ले स्टेशन और सिनेमा हॉल की व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।