जब आप सुबह के वक्त सो रहे होते हैं तो तमाम तरह की आसपास से आ रही आवाजों से नींद खुल जाती होगी। सबई जगह ये सामान्य बात है कि अलार्म से पहले ही सड़कों पर चल रही गाड़ियों की आवाज के साथ-साथ कई तरह की आवाजों से नींद खुल जाती है। लेकिन हम इन आवाजों की अनदेखी कर सो जाते हैं। लेकिन एक शख्स ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार न्यूयॉर्क के रहने वाले एक शख्स माइक एडिसन की प्रतिदिन शोर के कारण नींद खुल जाती थी। जिसके बाद उन्होंने इस शोर को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों से बातचीत की शहर की जरुरी नंबर पर फोन भी किया। इसके अलावा एडिसन ने पुलिस और शहर की अन्य एजेंसियों को लेटर भी लिखा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
जब किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई तो एडिसन ने अकेले ही इस शोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और कई कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया और वह कामयाब रहे। आपको बता दें कि एडिसन के पास किसी भी तरह की कानूनी प्रशिक्षण नहीं है। फिर भी उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी, रियल एस्टेट डेवलपर और रीट एड ड्रगस्टोर चेन पर मुकदमा किया है।
एडिसन ने दावा किया है कि ये कंपनियां अपने कर्मचारियों द्वारा शोर करने से रोकने पर असफल रहे हैं। इसके बाद केवल शोर ही कम नहीं हुआ बल्कि समझौते के तौर पर हजारों डॉलर का भुगतान भी किया गया। 70 साल के एडिसन अभी वो क्वींस में अप्रवासियों को अंग्रेजी सिखाते हैं।
openTheBooks.com एक गैर-लाभकारी प्रहरी समूह और न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा शहर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 311 ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें दर्ज की गई है। वहीं साल 2014 में ये शिकायतें 338000 से 29 प्रतिशत बढकर लगभग 438000 हो गई हैं।