फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती पर आज भी जीवित हैं भगवान विष्णु के ये दो अवतार, एक ने तो पांडवों को दी थी स्वर्ग जाने की सलाह

Thu, 28 Feb 2019 03:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Feb 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu incarnations Parasuram and Maharishi Vedvyas are still alive on earth
vishnu - फोटो : file photo

आमतौर पर लोग जानते हैं कि भगवान विष्णु के 10 अवतार हैं, इसीलिए उन्हें दशावतार भी कहा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भगवान विष्णु ने धरती पर अब तक 23 अवतार लिए हैं, जिसका उल्लेख श्रीमद्भागवत में मिलता है। इनमें जिन 10 अवतारों के बारे में हम जानते हैं वो भगवान विष्णु के मुख्य अवतार माने जाते हैं। 

Lord Vishnu incarnations Parasuram and Maharishi Vedvyas are still alive on earth
vishnu

भगवान विष्णु के 23 अवतार तो अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं, जबकि उनका 24वां अवतार 'कल्कि अवतार' के रूप में होना बाकी है। पुराणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के शंभल नामक स्थान पर विष्णुयशा नामक तपस्वी ब्राह्मण के घर भगवान कल्कि पुत्र रूप में जन्म लेंगे और देवदत्त नामक घोड़े पर सवार होकर संसार से पापियों का विनाश करेंगे और पुन: धर्म की स्थापना करेंगे। 

Lord Vishnu incarnations Parasuram and Maharishi Vedvyas are still alive on earth
Hanuman ji - फोटो : social media

संस्कृत का एक श्लोक है, "अश्वत्थामा बलिव्यासो हनूमांश्च विभीषिण:। कृप: परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविन:।। सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेययाष्टमम्। जीवेद्वर्षशतं सोपिसर्वव्याधि विवर्जित:।।" इसका अर्थ ये है कि अश्वत्थामा, बलि, महर्षि वेदव्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम और ऋषि मार्कण्डेय ये आठ लोग संसार में अमर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Vishnu incarnations Parasuram and Maharishi Vedvyas are still alive on earth
Maharishi Vedvyas - फोटो : Social media

मान्यता है कि भगवान विष्णु के दो अवतार धरती पर आज भी जीवित हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार, महर्षि वेदव्यास भगवान विष्णु के 19वें अवतार हैं। वे महाज्ञानी महर्षि पराशर के घर पुत्र के रूप में प्रकट हुए थे। इन्होंने ही मनुष्यों की आयु और शक्ति को देखते हुए वेदों के विभाग किए थे, इसलिए इन्हें वेदव्यास कहा जाता है। महर्षि वेदव्यास ने ही पांडवों को स्वर्ग की यात्रा करने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
Lord Vishnu incarnations Parasuram and Maharishi Vedvyas are still alive on earth
Lord Parshuram - फोटो : Social media

भगवान विष्णु के जिस दूसरे अवतार को धरती पर जीवित माना जाता है, उनका नाम है परशुराम। इन्हें भगवान विष्णु का 18वां अवतार माना जाता है। अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए परशुराम ने 21 बार धरती को क्षत्रियविहीन कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed