Latest Funny chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना और खुश रहना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से हम मानसिक तनाव दूर से रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। अगर मन प्रसन्न रहता है, तो घर में खुशहाली रहती है। हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए, क्योंकि यह बीमारियों से हमें बचा सकती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Latest jokes: जब पप्पू ने बैंक वालों को दे दी ऐसी नसीहत, पढ़कर हो जाएंगे हैरान, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पप्पू को आया बैंक कर्मचारी पर गुस्सा-
पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था...
दूध वाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं...
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं...
न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आयेगी!
लड़की- मेरे होंठ कितने खराब हैं।
डॉक्टर- प्लास्टिक सर्जरी करा लो।
लड़की- कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- छह लाख रुपए।
लड़की- अगर प्लास्टिक मैं खुद लगा दूं तो?
डॉक्टर- फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा।
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए।
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
एक बार पप्पू ट्रेन में सफर कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी
के गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में)- हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा।
पप्पू- नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं, वहां से फिसल कर
गिरने का डर है।