फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफ्रीकी देश का ये राजा हर साल करता है अपनी शादी, ऐशो-आराम की जीता है जिंदगी

Fri, 10 Jul 2020 07:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 10 Jul 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
know about swaziland king mswati iii marriage to every year
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय - फोटो : Social media

वैसे तो दुनियाभर में बहुत पहले से ही राजशाही व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। लेकिन आज भी अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जहां पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है। इस देश का नाम है स्वाजीलैंड, लेकिन साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा ने देश के नाम को बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रख दिया।

know about swaziland king mswati iii marriage to every year
स्वाजीलैंड के राजा - फोटो : Social media

इस्वातिनी की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन इस देश की 63 फीसदी आबादी अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं। लेकिन स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं और इनकी संपत्ति भी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।

know about swaziland king mswati iii marriage to every year
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय और उनकी पत्नी - फोटो : Social media

मस्वाती तृतीय की गिनती दुनिया के सबसे धनी राजाओं में गिना जाता है। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about swaziland king mswati iii marriage to every year
स्वाजीलैंड - फोटो : Social media

इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।

विज्ञापन
know about swaziland king mswati iii marriage to every year
स्वाजीलैंड के राजा - फोटो : Social media

इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय ने साल 1986 के अप्रैल में सत्ता संभाली थी। उस समय इनकी उम्र महज 18 साल थी। उस समय वो दुनिया के सबसे युवा शासक थे। राजा मस्वाती तृतीय ने अबतक 15 शादियां कर चुके हैं, जिससे उन्हें 23 बच्चे हैं। हालांकि शाही दर्जा केवल उनकी पहली दो पत्नियों को प्राप्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed