{"_id":"60cdfd058ebc3e3359032100","slug":"know-about-black-hole-of-calcutta-creepy-incident-in-indian-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिराजुद्दौला: कहानी बंगाल के एक ऐसे नवाब की, जिसके कहर से कांप गए थे अंग्रेज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सिराजुद्दौला: कहानी बंगाल के एक ऐसे नवाब की, जिसके कहर से कांप गए थे अंग्रेज
बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को आखिरी आजाद नवाब कहा जाता है। क्योंकि इस नवाब के मरने के बाद ही अंग्रेजी शासन ने भारत में पैर जमाना शुरू किया। इस नवाब का कहर इतना था कि अंग्रेजों की रूह कांप उठी थी। आज हम आपको नवाब सिराजुद्दौला से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय इतिहास में रूह कंपा देने वाली घटना है। इस घटना को 'ब्लैक होल ऑफ कलकत्ता' के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, कोलकाता के 'फोर्ट विलियम' के एक छोटे से कमरे में इतिहास का एक खौफनाक राज दफन है। फोर्ट विलियम कोलकाता में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बना एक किला है, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान बनवाया गया था। इसे इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर बनवाया गया था।इसके सामने ही एक बड़ा सा मैदान है, जो कि किले का ही भाग है। यह कोलकाता का सबसे बड़ा शहरी पार्क है। ऐतिहासिक विक्टोरिया मैदान भी इस किले के सामने ही है।
2 of 6
पुराना फोर्ट विलियम, कलकत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ट विलियम फिलहाल थल सेना के पूर्वी कमान का मुख्यालय है। दरअसल, इस किले को अंग्रेजों की 'ईस्ट इंडिया कंपनी' ने अपने फैक्ट्रियों को सुरक्षित रखने के लिए बनवाया था। क्योंकि 17वीं सदी के आखिरी दशक में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था।
3 of 6
फोर्ट विलियम, कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि फोर्ट विलियम में 18 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा एक खास कमरा भी बनवाया गया था, जिसका नाम 'ब्लैक होल' रखा गया था। इसमें दो बेहद छोटी रोशनदान भी बनाई गई थीं और इसी वजह से इसका नाम 'ब्लैक होल' पड़ा था। वैसे तो अंग्रेजों ने इस कमरे को छोटे-मोटे अपराधियों का सजा देने के लिए बनवाया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह कमरा आगे चलकर उन्ही की कब्रगाह बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फोर्ट विलियम, कलकत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ट विलियम जब पूरी तरह से बन गया, तो अंग्रेजों ने यहां अपनी सैन्य शक्ति बढ़ानी शुरू कर दी। ये बात जब नवाब सिराजुद्दौला को पता चली, तो उन्होंने अंग्रेजों को आगाह किया कि वो अपनी सैन्य शक्ति न बढ़ाएं। लेकिन उन्होंने नवाब की बात पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज होकर पांच जून 1756 को नवाब सिराजुद्दौला एक बड़ी सेना लेकर फोर्ट विलियम पर हमला करने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
5 of 6
ब्लैक होल ऑफ कलकत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
19 जून 1756 को नवाब सिराजुद्दौला ने फोर्ट विलियम पर चढ़ाई कर दी। चूंकि उस समय अंग्रेजों के पास उतनी सैन्य शक्ति नहीं थी कि वो नवाब की सेना का मुकाबला कर सकते, इसलिए कुछ अंग्रेज सैनिक को नवाब के आने से पहले ही जलमार्ग के रास्ते वहां से भाग चुके थे। हालांकि फिर भी कमांडर जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व में करीब 200 अंग्रेज सैनिक किले की कमान संभाले हुए थे, लेकिन नवाब की सेना के आगे वो काफी नहीं थे। लिहाजा नवाब की सेना ने वहां भारी तोड़-फोड़ मचाई और 20 जून को 146 अंग्रेज बंदियों को (जिनमें स्त्रियां और बच्चे भी शामिल थे) फोर्ट विलियम के उसी 18 फीट लंबे और 14 फीट चौड़े कमरे में बंद कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।