फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी दुनिया के सबसे खतरनाक जेल की, जहां से भाग नहीं पाते थे कैदी

Sat, 17 Jul 2021 10:25 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 17 Jul 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
know about alcatraz jail most dangerous prison in the world
अलकाट्राज जेल परिसर - फोटो : सोशल मीडिया

जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। हालांकि, जेल का नाम लेते ही मन में कई तरह के सवाल पैदा होने लगते हैं। कैदियों को खाने-पीने से लेकर वहां रहने की व्यवस्था समेत कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है, तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आमतौर पर लगभग हर जेल से किसी न किसी कैदी के भागने की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक जेल में बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं पाया।


 

दरअसल, इस जेल का नाम है 'अलकाट्राज जेल', जो कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के तट से दूर अलकाट्राज द्वीप पर स्थित है।

know about alcatraz jail most dangerous prison in the world
अलकाट्राज जेल - फोटो : सोशल मीडिया

अलकाट्राज जेल साल 1934 में खुली थी, लेकिन उच्च रखरखाव लागत की वजह से इसे 1963 में बंद कर दिया गया था। अब इस जेल का इस्तेमाल एक म्यूजियम के तौर पर किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। बता दें कि इस जेल को 'द रॉक' नाम से भी जाना जाता है।

know about alcatraz jail most dangerous prison in the world
अलकाट्राज जेल - फोटो : सोशल मीडिया

कड़े सुरक्षा इंतजामों और चारों तरफ से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के ठंडे पानी से घिरे इस जेल को अमेरिका की सबसे मजबूत जेल माना जाता था, जहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं सकता। कहते हैं कि इस जेल में अमेरिका के सबसे खतरनाक कैदियों को रखा जाता था, जो भाग न सकें। हालांकि, जेल के 29 साल के इतिहास में यहां से कुल 36 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन इनमें से 14 को पकड़ लिया गया था, जबकि कुछ पुलिस की गोली से मारे गए थे और कुछ पानी में डूब गए थे। पांच कैदियों की तो लाश भी पुलिस को नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about alcatraz jail most dangerous prison in the world
अलकाट्राज जेल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कहा जाता है कि जून 1962 में इस जेल से तीन कैदी फ्रैंक मॉरिस, जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन भागने में सफल रहे थे। कई सालों के बाद पुलिस को मिले एक पत्र में इस बात का दावा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन भी की थी, लेकिन वो कभी मिल ही नहीं पाए, जिससे ये साबित हो पाए कि वो जेल से भागकर जिंदा हैं। जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन नामक कैदी भाईयों के घरवालों ने भी इस बात का दावा किया था कि वो जिंदा हैं, लेकिन वो मिले ही नहीं।

विज्ञापन
know about alcatraz jail most dangerous prison in the world
अलकाट्राज जेल - फोटो : सोशल मीडिया

इस जेल को अमेरिका की सबसे डरावनी जेलों में से भी एक माना जाता था। यहां कई कैदियों ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि उनकी आत्माएं यहां भटकती रहती हैं। कई बार लोगों को यहां डरावनी गतिविधियों का अहसास हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed