फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते की शादी में इस नवाब ने खर्च कर दिए थे करोड़ों रुपये, डेढ़ लाख से ज्यादा मेहमान हुए थे शामिल

Fri, 24 Apr 2020 02:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 24 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
junagadh nawab mahabat khan spend 2 crore rupees on dogs wedding and invite 1.5 lakh guest
जूनागढ़ नवाब महाबत खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में राजा, महाराजा और नवाबों की जीवनशैली हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अपने अजीबोगरीब शौक के लिए रजवाड़े और नवाब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर थे। इन लोगों के शौक और उसके लिए खर्च किए जाने वाले पैसों के बारे में जानकर ऐसा कोई भी नहीं होगा, जो दंग न रह जाए। किसी राजा ने कुड़ा फेंकने के लिए शाही कार रोल्स रॉयस खरीद लिया तो कोई डायमंड को ही पेपरवेट के रूप में इस्तेमाल करते थे। इन्हीं शौकीनों में से एक थे जूनागढ़ के नवाब, महाबत खान। महाबत खान को कुत्तो से खास लगाव था।

junagadh nawab mahabat khan spend 2 crore rupees on dogs wedding and invite 1.5 lakh guest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुत्ते पालने के शौकीन जूनागढ़ के नवाब महाबत खान ने तकरीबन 800 कुत्ते पाल रखे थे। इतना ही नहीं इन सभी कुत्तों के लिए अलग-अलग कमरे, नौकर और टेलीफोन की व्यवस्था रखी गई थी। अगर किसी कुत्ते की जान चली जाती तो उसको तमाम रस्मों-रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जाता और शव यात्रा के साथ शोक संगीत बजता। हालांकि नवाब महाबत खान को इन सभी कुत्तों में सबसे ज्यादा लगाव एक फीमेल डॉग से था, जिसका नाम रोशना था।

junagadh nawab mahabat khan spend 2 crore rupees on dogs wedding and invite 1.5 lakh guest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नवाब महाबत खान के इस शौक का जिक्र विख्यात इतिहासकार डॉमिनिक लॉपियर और लैरी कॉलिन्स ने अपनी किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में भी किया है। महाबत खान ने रोशना की शादी बहुत धूमधाम से बॉबी नामक कुत्ते से कराई। इस शादी में नवाब ने आज के वैल्यू के हिसाब से करीब 2 करोड़ से भी अधिक की धनराशि खर्च की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
junagadh nawab mahabat khan spend 2 crore rupees on dogs wedding and invite 1.5 lakh guest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोशना को शादी के दौरान सोने के हार, ब्रेसलेट और महंगे कपड़े पहनाए गए थे। इतना ही नहीं मिलिट्री बैंड के साथ गार्ड ऑफ ऑनर से 250 कुत्तों ने रेलवे स्टेशन पर इनका स्वागत किया था। महाबत खान ने इस शादी में शामिल होने के लिए तमाम राजा-महाराजा समेत वायसराय को आमंत्रित किया था। लेकिन वायसराय ने आने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
junagadh nawab mahabat khan spend 2 crore rupees on dogs wedding and invite 1.5 lakh guest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नवाब महाबत खान द्वारा आयोजित की गई इस शादी में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। हालांकि इस शादी में खर्च किए गए पैसों से जूनागढ़ की तत्कालीन 6,20,000 आबादी की कई जरूरतें पूरी की जा सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed