फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: लंबे समय से लोग समझते थे खूबसूरत महिला बाइकर, असल में निकला 50 साल का आदमी

Thu, 27 May 2021 01:45 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 27 May 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Interesting news of japan young female biker reveled as 50 years old man
जोंगु - फोटो : Social media
अक्सर कई लोगों को आपने रूप बदलते हुए जरूर देखा होगा। ऐसे लोग अपना हुलिया बदलकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। इसी कड़ी में जापान का एक शख्स लोगों को पिछले लंबे समय से लड़की बनकर धोखा देता आ रहा था। वहीं जब उसकी असलियत खुली तो पता चला कि वह लड़की या कोई महिला बाइकर नहीं बल्कि एक 50 साल का आदमी है।
Interesting news of japan young female biker reveled as 50 years old man
जोंगु - फोटो : twitter/@azusagakuyuki
ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला जापान का है, जहां पर एक शख्स सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों को लंबे वक्त से लड़की बन कर धोखा दे रहा था। ट्विटर पर कई सारे लोग इसे एक लोकप्रिय महिला बाइकर के रूप में पहचानते थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये कैसे एक सुंदर महिला बन कर बाइक के साथ खड़ा है।

देखें तस्वीरें
 
Interesting news of japan young female biker reveled as 50 years old man
जोंगु - फोटो : twitter/@azusagakuyuki
इन तस्वीरों को देख कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है और कई सालों तक होता भी यही रहा। लंबे वक्त तक लोग समझते रहे कि ये एक जवान उम्र की लड़की है। वहीं जब इस शख्स की पोल पट्टी खुली तो पता चला कि ये कोई महिला बाइकर नहीं बल्कि एक 50 साल का आदमी है। इस शख्स का नाम जोंगु है। जोंगु ने @azusagakuyuki नाम से ट्विटर पर अपना एक पेज बना रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting news of japan young female biker reveled as 50 years old man
जोंगु - फोटो : twitter/@azusagakuyuki
इस पेज पर जोंगु अपनी तस्वीर को फोटोशॉप और फेस चेंजिंग ऐप की मदद से यंग लड़की बना देता था और उसे अपने पेज पर शेयर करता था। इसके पेज पर 18 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन तस्वीरों को ये शख्स सोशल मीडिया  पर शेयर करता था। उसे देखकर कई लोगों को शक हुआ था कि इस महिला बाइकराइडर के अंदर कई सारे पुरुषों वाले गुण छुपे हुए हैं।
विज्ञापन
Interesting news of japan young female biker reveled as 50 years old man
जोंगु - फोटो : twitter/@azusagakuyuki
वहीं अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है, तो कई सारे लोग कमेंट करके इस शख्स की खूब निंदा कर रहें हैं। लोग इसे धोखेबाज और मक्कार बता रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग जोंगु के इस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे। इन सब के बाद अपना पक्ष रखते हुए जोंगु ने कहा - "मैं ये सब इसलिए करता था क्योंकि एक बुजुर्ग आदमी को कोई भी देखना पसंद नहीं करता है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed