Why Perfumes Not Allowed In Aeroplanes: कई लोग रोजाना परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर की बदबू से छुटकारा मिलने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश रहता है। ये बेहतर स्मेल के साथ हमारा कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। परफ्यूम या डिओडोरेंट को डायरेक्ट स्किन पर लगाने से कई बार साइड इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं। इसलिए इसे कपड़ों पर लगाना एक बेहतर ऑप्शन है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि परफ्यूम और डिओडोरेंट के इतने सारे फायदे होने के बाद भी इसे प्लेन पर ले जाने पर रोक क्यों लगाई गई है। परफ्यूम में आखिर ऐसा क्या होता है कि एयरलाइन कंपनियां इसे हवाई जहाज पर ले जाने से रोकती हैं? अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता, तो आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियां इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नियमों का पालन करती है, जिसके तहत परफ्यूम या डिओडोरेंट को केबिन के अंदर लाना मना है।
Interesting Facts: प्लेन में परफ्यूम और डिओडोरेंट ले जाने पर क्यों होती है रोक? जानिए इसके पीछे का कारण
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन