बिकिनी पहनकर हाड़ जमाने वाली ठंड में पहाड़ों की ट्रैकिंग करने वाली ताइवान की मशहूर हाइकर गिगी वू की मौत हो गई है। बिकनी में सेल्फी पोस्ट करने वाली हाइकर गिगी वू की 65 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। वू की लाश ताइवान नेशनल पार्क में मिली है।
2 of 7
famous hiker gigi wu
- फोटो : Asia Wire
36 साल की गिगी इस बार अकेले ही ताइवान के युशान पहाड़ पर 25 दिन के अभियान पर निकली थीं। गिगी वू 11 जनवरी को अकेले पहाड़ों की ओर गई हुई थीं, इसके बाद वो एक हादसे का शिकार हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पहाड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बिकिनी हाइकर ने 19 जनवरी को अपने सैटेलाइट फोन से दोस्त को कॉल किया और उससे मदद मांगी। फोन पर गिगी वू ने कहा कि परेशानी में हूं। चोट लगने के कारण मैं चल नहीं सकती, मदद करो।
हालांकि, हाइकर गिगी वू ने कई बार बचावकर्मियों से संपर्क भी किया था। लेकिन खराब मौसम के कारण सही वक्त पर उन तक मदद नहीं पहुंच पाई। गिगी वू का मैसेज मिलते ही नेशनल एयरबोर्न सर्विस दल ने रेस्क्यू के लिए ब्लैक हेलिकॉप्टर को भेजा, लेकिन मौसम सही न होने के कारण हेलिकॉप्टर को लैंड नहीं किया जा सका।
5 of 7
bikini hiker gigi wu
- फोटो : Facebook
3 बार हेलिकॉप्टर लैंड ना होने के बाद प्रशासन ने दो रेस्क्यू टीम बनाई और 28 घंटे बाद टीम गिगी वू तक पहुंची। हालांकि, तब तक अत्यधिक ठंड के कारण हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान बहुत कम होना) से उनकी मौत हो चुकी थी। ठंड के चलते गिगी वू की लाश तक जम गई थी।