Dhamtari News: दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। देशभर में दिवाल का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। पांच दिन के इस त्योहार के आने से कुछ समय पहले ही बाजारों में एक अलग तरह की चहल-पहल देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है, कि हमारे देश में एक शहर ऐसा भी है, जहां दिपावली का त्योहार एक सप्ताह पहले ही मनाया जाता है। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि दिवाली ही नहीं छत्तीसगढ़ के इस गांव में हर त्योहार एक सप्ताह पहले ही मनाया जाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, आखिर इस अजीब सी परंपरा के पीछे क्या वजह है? तो चलिए आज इस परंपरा के बारे में जानते हैं। दरअसल, ये परंपरा छत्तीसगढ़ के सेमरा गांव में मनाई जाती है। इसके अलावा आपको ये परंपरा देश के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलेगी।
अनोखी परंपरा: आखिर छत्तीसगढ़ के इस गांव में क्यों मनाई जाती है एक हफ्ते पहले दिवाली, ये है वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन