फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैक्सिको की वो खतरनाक सुरंग, जिसका रहस्य आपको कर देगा हैरान

Tue, 01 Sep 2020 08:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 01 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
dangerous tunnel in Mexico, whose secret will surprise you
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC

साल 2003 के अक्टूबर महीने की बात है जब पुरातत्त्वविद् सर्जियो गोमेज 'पिरामिड ऑफ तियोथिहुआकेन' के संरक्षण में लगे हुए थे और तेज बारिश हो रही थी। एक रात सर्जियो गोमेज अपने काम में मसरूफ थे कि तभी बारिश का पानी जमीन के अंदर जाने लगा...और देखते-देखते एक छेद हो गया। इसके बाद अगले दिन गोमेज रस्सी की मदद से इस छेद के अंदर गए। लगभग 14 मीटर तक नीचे जाने के बाद उन्हें एक सुरंग दिखाई दी।

dangerous tunnel in Mexico, whose secret will surprise you
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC

सर्जियो गोमेज अपनी इस खोज के बारे में बीबीसी को बताते हैं, "सुंरग देखते ही मुझे लगा कि ये कोई महत्वपूर्ण चीज है। लेकिन उस समय तक मुझे इसकी अहमियत का अंदाजा नहीं था। लेकिन कुछ समय बाद हमें समझ आया कि ये सुरंग 2000 साल पहले तियोथिहुआकेन शहर ने बनाई थी।" दरसअल, तियोथिहुआकेन सभ्यता के लोगों द्वारा बनाई इस सुरंग की खोज और उद्देश्य को समझने में लंबा समय लगा है।

dangerous tunnel in Mexico, whose secret will surprise you
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC

जहां आदमी बनते थे भगवान
यहां हम उस सभ्यता की बात कर रहे हैं जो ईसा के जन्म से 450 साल पहले भी थी और ईसा के जन्म के 550 साल बाद अपने चरम पर थी। इस ऐतिहासिक शहर में लगभग दो लाख लोग रहा करते थे। तियोथिहुआकेन शब्द का मतलब होता है - जहां आदमी भगवान बनता है। इस बारे में समझाते हुए विशेषज्ञ कहते हैं, "क्लासिकल पीरियड के दौरान हिस्पैनिक काल से पहले अमेरिकी महाद्वीप में ये सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर था।"

ये एक ऐसा शहर हुआ करता था जहां पर अलग-अलग विचारों और पृष्ठभूमियों के लोग आया करते थे ताकि इस शहर में मौजूद अवसरों का लाभ उठा सकें। शुरुआत में ये लोग खेती करने तक सीमित थे, लेकिन इसके बाद यहां रहने वालों ने अपना ध्यान सामानों के उत्पादन और आदान-प्रदान करने पर लगाया। अध्ययनों के मुताबिक, मीजो अमेरिका के दौर में इस शहर के संबंध तकरीबन हर समकालीन संस्कृति से रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dangerous tunnel in Mexico, whose secret will surprise you
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वी के भीतर का रास्ता
इस सुरंग की खोज ने इस शहर के इतिहास को समझने में काफी मदद की है। इस शहर को शायद तियोथिहुआकेन के लोगों ने ही तबाह करके छोड़ दिया था। फिर कई शताब्दियों बाद एजटेक लोगों ने इस शहर में रहना शुरू किया। इस सुरंग की तलाश करने के लिए चलाए गए अभियान को त्लालोकन कहा गया जिसका मतलब धरती के अंदर रास्ता है।

सर्जियो गोमेज बताते हैं, ये सुरंग इसलिए खास है, क्योंकि इसकी तलाश करने में उस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसे किसी अन्य परियोजना में इस्तेमाल नहीं किया गया। इन तकनीकों में लेजर स्कैनर और दो रोबोट्स शामिल हैं। ये पहला मौका था जब मैक्सिको में किसी पुरातात्विक खोज में रोबोट्स का इस्तेमाल किया गया हो। इसके पहले सिर्फ मिस्र में इस तकनीक का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
dangerous tunnel in Mexico, whose secret will surprise you
मैक्सिको का खतरनाक सुरंग - फोटो : BBC

कैसी है ये सुरंग?
ये सुरंग बीते लगभग 1700 सालों से बंद थी और साल 2009 में इसकी तलाश शुरू की गई। रोबोट्स की मदद से ये पता चला कि पाइपनुमा संरचना के दूसरे मुहाने पर एक खुली जगह थी। और तियोथिहुआकेन वालों की बनाई इस सुरंग में तीन कमरे हैं। सुरंग के मुख्य द्वार से अंत तक इसकी लंबाई 103 मीटर है जो कि 14 मीटर की गहराई से शुरू होकर 18 मीटर की गहराई तक जाती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, तियोथिहुआकेन में रहने वाले लोगों ने इस सुरंग का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया। हालांकि, ऐसा किए जाने के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन ये पता चला है कि ये लोग इस सुरंग में कुछ बार वापस घुसे, लेकिन बाद में इसे फिर से बंद कर दिया गया। गोमेज कहती हैं, "हमने इस सुरंग की तलाश में बड़ी सावधानी से 8 साल लगाए हैं, हजारों टन मिट्टी और पत्थरों को ब्रश और सुइयों की मदद से हटाया गया।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed