फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan-3: चांद पर यान भेज रहा है भारत, लेकिन चंद्रमा और पृथ्वी के बीच घट रही है ये बड़ी घटना

Fri, 07 Jul 2023 05:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-3: know interesting things and facts about the moon
know interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock

Chandrayaan-3: भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना चंद्रयान 3 को लॉन्च करने की तारीख का एलान कर दिया गया है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह एक और बड़ी कामयाबी साबित होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस योजना पर बीते चार सालों से काम कर रहा था।



इस मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर लैंड करना और उसके पर्यावरण का अध्ययन करना है। इसरो ने वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने के लिए एक रोवर बनाया है। चंद्रयान 3 के लॉन्च होने से पहल हम आपको चांद के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं...

क्या है चंद्रमा पर

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पर चंद्रमा की सतह पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। ऐसा क्यों होता है यह आज तक रहस्य है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हो सकता है कि अणुओं के इलेक्ट्रिकली चार्ज होने की वजह से ऐसा होता हो, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है। 

Chandrayaan-3: know interesting things and facts about the moon
interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock

सौरमंडल में चंद्रमा से भी बड़े उपग्रह

सौरमंडल में चंद्रमा से भी बड़े चार उपग्रह स्थित है। बृहस्पति ग्रह के पास सबसे बड़ा उपग्रह है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह प्लूटो और बुध ग्रह से भी बड़ा है। इसके साथ ही  कैलीस्टो, टाइटन और ईओ भी चंद्रमा से बड़े हैं। अंतरिक्ष के बारे में वैज्ञानिक अभी भी जानने कोशिश कर रहे हैं। पहले सिर्फ 9 ग्रह के बारे में लोगों के पास जानकारी थी, लेकिन अब एक दर्जन से ज्यादा ग्रह खोजे जा चुके हैं। 
 

Chandrayaan-3: know interesting things and facts about the moon
interesting things and facts about the moon - फोटो : Pixabay

चंद्रमा का नींद पर पड़ता है प्रभाव

एक शोध में पाया गया है कि चंद्रमा लोगों की नींद पर भी प्रभाव डालता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल, स्विट्ज़रलैंड ने यह शोध किया था। बताया जाता है कि अमावस्या पर लोगों को अच्छी नींद आती है, जबकि पूर्णिमा पर नींद कम आती है। हालांकि विज्ञान अभी इसको साबित नहीं किया है। अभी भी इस पर वैज्ञानिक स्टडी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan-3: know interesting things and facts about the moon
interesting things and facts about the moon - फोटो : Pixabay

चंद्रमा से बढ़ रही धरती की दूरी

धरती से चंद्रमा हर साल 3.78 सेमी दूर हो रहा है। अगर 50 अरब साल तक ऐसा हुआ, तो चंद्रमा को धरती की परिक्रमा करने में 47 दिन लग जाएंगे। वर्तमान समय में चंद्रमा 28 दिन में धरती की परिक्रमा करता है। धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी 384, 403 किलोमीटर है।
 

विज्ञापन
Chandrayaan-3: know interesting things and facts about the moon
interesting things and facts about the moon - फोटो : Pixabay

चांद पर कितनी है इंटरनेट की स्पीड

शोध के मुताबिक, चांद पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ सकती है। नासा ने चांद पर वाई-फाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है। वहां पर इंटरनेट की स्पीड 19 एमबीपीएस है, जो बेहद हैरान करने वाली बात है।

Viral Video: एक हाथ में हैंडल, दूसरे में बच्चा, ई-रिक्शा चलाती इस बहादुर मां का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed