फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के 60 प्रतिशत अंक आए तो मां ने फेसबुक पर लिखी ऐसी पोस्ट, लोग कर रहे तारीफ

Thu, 09 May 2019 05:50 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 09 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th result 2019 son got 60 percent mom celebrating on facebook post goes viral
अपने बच्चों के साथ वंदना सूफिया कटोच। - फोटो : Social Media

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बार एक-दो नहीं बल्कि कुल 13 बच्चों ने 10वीं में टॉप किया है। सभी को 500 में 499 अंक मिले हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इसी से जुड़ी एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसकी खूब सराहना भी हो रही है। 

cbse 10th result 2019 son got 60 percent mom celebrating on facebook post goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
फेसबुक यूजर वंदना सूफिया कटोच नाम की महिला ने अपने बेटे के प्रयासों की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। बेटे का बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद मां वंदना सूफिया ने बच्चे को प्रोत्साहित करने और सकारात्मक रहने के लिए बेहद प्यारी पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है।
cbse 10th result 2019 son got 60 percent mom celebrating on facebook post goes viral
CBSE 10th Result 2019: परीक्षा में बेटे के आए 60 प्रतिशत अंक तो मां ने मनाया जश्न। - फोटो : Facebook
दरअसल, वंदना सूफिया के बेटे ने 60 फीसदी अंक लेकर 10वीं की परीक्षा पास की है। वंदना की पोस्ट को अब तक साढ़े 5 हजार से ज्यादा शेयर और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। बेटे के 60 प्रतिशत आने के बाद भी मां वंदना सूफिया कटोच बहुत खुश हैं। फेसबुक पर उन्होंने बेटे को बधाई दी है और आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cbse 10th result 2019 son got 60 percent mom celebrating on facebook post goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

दरअसल, वंदना सूफिया के बेटे ने 60 फीसदी नंबरों से दसवीं की परीक्षा पास की है जो तुलनात्मक रूप से काफी कम हैं। ऐसे में बेटे का मनोबल कहीं कम ना हो जाए इस वजह से मां ने ये पोस्ट शेयर की, जो लोगों के लिए एक बड़ी सीख भी है।

विज्ञापन
cbse 10th result 2019 son got 60 percent mom celebrating on facebook post goes viral
वायरल पोस्ट। - फोटो : facebook/screenshot
वंदना सूफिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'मैं अपने बेटे पर काफी गर्व महसूस कर रही हूं। जिसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ये 90 प्रतिशत मार्क्स नहीं हैं, लेकिन मेरी भावनाएं नहीं बदली हैं। मैंने अपने बेटे का संघर्ष देखा है, जहां वह कुछ विषयों को छोड़ने की स्थिति में था। जिसके बाद उसने पढ़ाई को लेकर काफी संघर्ष किया। बेटा आमेर- जैसे मछलियों से पेड़ों पर चढ़ने की अपेक्षा की जाती है लेकिन उसके ठीक उलट तुम अपने ही दायरे की भीतर ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करो। तुम मछली की तरह पेड़ पर तो नहीं चढ़ सकते, लेकिन वह बड़े समुद्र को अपना लक्ष्य बना सकते हो। मेरा प्यार तुम्हारे लिए। अपने भीतर सहज अच्छाई, जिज्ञासा और ज्ञान को हमेशा जीवित रखो।' 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed