फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: 75 साल तक जीता है ये विशालकाय पक्षी, जानिए इसके बारे में और क्या हैं खास बातें

Mon, 07 Nov 2022 11:36 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Nov 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Andean Condor Biggest Bird Lives to age of 75 Years Know Interesting Facts in Hindi
75 साल जीता है ये पक्षी - फोटो : istock

Andean Condor:  आपने बहुत सारे पक्षी देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, इतना विशालकाय है कि इसे उड़ता हुआ जानवर भी कहा जाता है। ये अनोखा पक्षी लेटिन अमेरिका के देशों में एंडीज पहाड़ी श्रृंखला के आसपास ऊंचाई पर पाया जाता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इनकी उम्र भी लगभग इंसानों के बराबर ही होती है। ये पक्षी 75 साल तक जीता है, जिस एंडियन कंडोर (Andean condor) के नाम से जाना जाता है। गिद्ध प्रजाति का ये पक्षी जब अपने पंखों को फैलाता है तो इसका फैलाव करीब 11 फीट तक होता है। साथ ही इसका वजन 15 किलो तक होता है।



ये पक्षी आमतौर पर एंडीज पर्वत श्रृंखला के आसपास पाया जाता है। एंडीज पर्वत श्रृंखला दुनिया में सबसे लंबी है और कई देशों तक फैली है, ये अपना घोंसला भी बहुत ऊंचाई पर ही बनाता है। कई बार ये अपने वजन से भी ज्यादा खा लेता है, ऐसे में ये आराम करता है।  

Andean Condor Biggest Bird Lives to age of 75 Years Know Interesting Facts in Hindi
75 साल जीता है ये पक्षी - फोटो : istock

एंडीयन कोंडोर पक्षी में नर और मादा के बीच एक ही भेद है। इनमें नर की गर्दन पर सफेद रंग का कॉलर होता है, वहीं मादा में ऐसा कुछ नहीं होता है। आमतौर पर ये अर्जेंटीना और पेरू में पाए जाते हैं। लेकिन तेजी से घटती संख्या को देखते हुए इन्हें विलुप्त होने वाली प्रजातियों के करीब माने जाने लगा है।

Andean Condor Biggest Bird Lives to age of 75 Years Know Interesting Facts in Hindi
75 साल जीता है ये पक्षी - फोटो : istock

आमतौर पर ये ऊंचाई पर रहते हैं, लेकिन ये समुद्र के किनारे आई मरी मछलियों को खा लेते हैं। साथ ही ये दूसरे मृत जंतुओं को भी खाते हैं। ऐसे में इन्हें पर्यावरण को साफ रखने वाले जीवों में से एक माना जाता है। ये विशालकाय पक्षी खाने की तलाश में रोज करीब 120 मील उड़ते हैं। आमतौर पर गिद्ध प्रजाति में अच्छे शिकारी नहीं होते, लेकिन ये दूसरी पक्षियों के घोंसले में भी झपट्टा मार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Andean Condor Biggest Bird Lives to age of 75 Years Know Interesting Facts in Hindi
75 साल जीता है ये पक्षी - फोटो : istock

भले ही ये अच्छे शिकारी नहीं होते हैं, लेकिन अपने बड़े आकार के चलते मझोले आकार वाले जानवरों को मारने में सक्षम होते हैं। जैसे भेड़ या इसी तरह के अन्य जानवर। हालांकि इनकी प्रजनन दर कम होती है। 5 से 6 साल की उम्र के बाद ये पक्षी प्रजनन के लिए तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन
Andean Condor Biggest Bird Lives to age of 75 Years Know Interesting Facts in Hindi
75 साल जीता है ये पक्षी - फोटो : istock

दरअसल, कुछ एंडीज पौराणिक कहानियों की माने तो, कहा जाता है कि जब कोंडोर वृद्ध हो जाते हैं और उनकी जीवन जीने की लालसा खत्म हो जाती है। इस स्थिति में वह सबसे ऊंची चोटी पर जाकर खुद को मौत के लिए नीचे गिरा देते हैं। कोंडोर को बेशक गिद्ध प्रजाति में रखा जाता है, लेकिन देखा जाए तो इनकी अपनी केवल दो ही प्रजातियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed