फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब : पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, प्राचीन रोम में थी इसकी काफी ज्यादा कीमत

Thu, 01 Apr 2021 04:12 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Ancient Roman people used urine for washing mouth and clothes
प्राचीन रोम के खंडहर - फोटो : Pixabay
प्राचीन रोम का इतिहास बहुत सुनहरा था। ज्ञान, विज्ञान से लेकर सांस्कृतिक विकास इनका काफी ऊपर था। इस दौरान यहां पर मार्कस ऑरेलियस, सेंट अगस्टीन जैसे कई बड़े दार्शनिक पैदा हुए। इन्होंने न केवल मनुष्य और विज्ञान के गूढ़तम रहस्यों को जानने की कोशिश की। दूसरी ओर इन्होंने पूरी चिंतनधारा को बदल कर रख दिया। वहीं रोम के इतिहास के एक अजीबोगरीब पहलू से शायद आप अनभिज्ञ होंगे। आपको शायद ही पता होगा की प्राचीन रोम के लोग अपने मूत्र को माउथवॉश और कपड़े धोने के डिटर्जेंट के रूप में इस्तेमाल करते थे।
Ancient Roman people used urine for washing mouth and clothes
urine
ये सुन कर आपको आश्चर्य जरूर हुआ होगा। इसके अलावा प्राचीन रोमन लोग अपने मूत्र का कई और जगहों पर भी इस्तेमाल करते थे। रोमन सभ्यता में मूत्र को काफी मूल्य दिया जाता था। प्राचीन रोम में कपड़े धोने वाले लोग अपनी दुकान के बाहर एक खाली मग या जग रख दिया करते थे। आते-जाते लोग जिन्हें पेशाब लगती थी वह इसमें कर दिया करते थे। उसे इकट्ठा कर वे इसके सहारे कपड़ों को धोने का काम किया करते थे।
 
Ancient Roman people used urine for washing mouth and clothes
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित है कि मूत्र में अमोनिया की मात्रा पाई जाती है। अमोनिया दांत चमकाने के लिए प्राकृतिक तत्व है। अमोनिया दांतों में सड़न नहीं होने देता। कई चिकित्सा पद्धति में भी मूत्र के कई सारे सकारात्मक गुणों को बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient Roman people used urine for washing mouth and clothes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि प्राचीन रोम में मूत्र को इकट्ठा कर उसका व्यापार किया जाता था। यही नहीं इस व्यापार पर बकायदा टैक्स लगता था। यूरीन को इकट्ठा कर उसे बड़ी बड़ी टंकियों में रखा जाता था। इसके बाद कपड़ों को इन टंकियों में डाला जाता था। टंकियों में कपड़ों को डाले जाने के बाद एक शख्स उसमें उतरकर कपड़ों को धोता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed