Science News: अमेरिका की रहने वाली साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की की इन दिनों हर जगह चर्चा है। यह एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक हैं, जिन्हें अगला अल्बर्ट आइंस्टीन कहा जाता है। उन्होंने सिर्फ 32 साल की उम्र में ही सबसे मुश्किल वैज्ञानिक पहेलियों को सुलझाने काम किया है। अमेरिका के शिकागों में जन्मीं साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की की इतनी मांग है कि ब्राउन यूनिवर्सिटी ने उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑफर दिया था।
12 साल की उम्र में बना दिया प्लेन
साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की में अल्बर्ट आइंस्टीन जैसा दिमाग है। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में अपने पिता के गैरेज में एक सिंगल-इंजन वाला विमान बनाया शुरू किया और उन्होंने 14 साल उम्र में उसे खुद उड़ाया। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान(MIT) से ग्रेजुएशन में फिजिक्स में टॉप किया और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।
2 of 4
कौन हैं ये लड़की और क्यों कहा जा रहा अल्बर्ट आइंस्टीन?
- फोटो : Instagram/sabrina.pasterski
साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की को लोग उनके कार्यों और शोध की वजह से अल्बर्ट आइंस्टीन कहते हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 9 करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वो ब्रह्मांड की गूढ़ रहस्यों को समझना चाहती हैं।
3 of 4
कौन हैं ये लड़की और क्यों कहा जा रहा अल्बर्ट आइंस्टीन?
- फोटो : Instagram/sabrina.pasterski
MIT ने कर दिया था रिजेक्ट?
उन्होंने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में जब ग्रेजुएशन के लिए आवेदन किया, तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। उनके अच्छे अंक होने के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं मिला। फिर उन्होंने अपना हवाई जहाज बनाने का वीडियो भेजा। फिर जवाब मिला कि क्या आप अगले सेमेस्टर से पढ़ाई शुरू कर सकती है? तीन साल बाद उन्होंने फिजिक्स में टॉप किया और प्रोफेसरों ने उन्होंने दशकों की सबसे बेहतरीन छात्र बताया। उन्होंने जेफ बेजोस, गूगल और फेसबुक के ऑफर को ठुकरा दिया है।
Nostradamus: इस शहर में बहेंगी खून की नदियां, 7 महीने चलेगा भयानक युद्ध, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया
Deepest Sea in the World: कहां है दुनिया का सबसे गहरा समुद्र? गहराई जानकर उड़ जाएंगे होश
4 of 4
कौन हैं ये लड़की और क्यों कहा जा रहा अल्बर्ट आइंस्टीन?
- फोटो : Instagram/sabrina.pasterski
हार्वर्ड ने सबसे महान दिमाग वाला बताया
32 साल की साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की एक भौतिकी विज्ञानी हैं। हार्वर्ड ने साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की को अपनी पीढ़ी के महान दिमागों में गिना है। वर्तमान समय में वह उन रहस्यों को सुलझा रही हैं, जिन्हें अल्बर्ट आइंस्टीन भी नहीं सुलझा पाए हैं। वह क्वांटम गुरुत्वाकर्षण, ब्लैक होल और स्पेस टाइम की संरचना का अध्ययन कर रही हैं।