{"_id":"5ab6593e4f1c1bc3758b73cf","slug":"video-being-viral-of-elephant-group-when-an-elephant-gives-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं देखा होगा हाथियों का ऐसा रूप, VIRAL वीडियो को देख आपका भी दिल पिघल जाएगा","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
नहीं देखा होगा हाथियों का ऐसा रूप, VIRAL वीडियो को देख आपका भी दिल पिघल जाएगा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
elephant in group
कहते हैं कि इस धरती की सबसे सुंदर रचना 'इंसान' है। ऐसा शायद इसलिए कहा जाता रहा है क्योंकि हमेशा से यह मान कर चला जाता है कि जानवरों की अपेक्षा इंसान उत्तम है। उसके पास दिमाग से सोचने समझने की क्षमता इनके मुकाबले अधिक है।
elephant
दरअसल, यह एक हाथियों के झुंड का वीडियो है जो लोगों के दिलों को छू गया है। इसमें एक मादा हाथी बच्चे को जन्म देती दिखती है और उसके बाद कई सारे हाथियों का झुंड आकर उसे घेर लेता है।
याशर अली नामक एक ट्विटर यूजर ने यह वीडियो अपनी प्रोफाइल पर शेयर किया है। उन्होंने यह ट्वीट किया था। मगर इस वीडियो को कब, कहां और किसने शूट किया, यह जानकारी नहीं है।
वीडियो में हाथियों की आवाजें सुनाई देती है, साथ ही कुछ लोग अंग्रेजी में यह भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वे (झुंड के अन्य हाथी) हाथी के बच्चे के जन्म को सेलीब्रेट कर रहे हैं।

yashar ali khan video screenshot
यूजर ने यह वीडियो ऐसे कोटेशन के साथ शेयर किया कि लोगों को उनका यह अंदाज-ए-बयां बेहद भाया है। इसके बाद तो वीडियो वायरल होने लगा।
जिस यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया, उसने लिखा- ध्वनि जारी है, हाथियों से प्यार करने के कई कारणों में से एक कारण यह है कि वे बच्चे के जन्म का जश्न मनाते हैं और मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।
वीडियो में जब एक हथिनी बच्चे को जन्म देती है, उसका झुंड उसे और उसके बच्चे को महफूज करके रखने के लिए चारों तरफ से घेर लेता है और जश्न में चिंघाड़ मारता है। यह वाकई बेहद दिलचस्प है।

yashar ali twitter screenshot
वीडियो देखने पर हाथियों की नस्ल संभवता अफ्रीकी मालूम पड़ती है क्योंकि अफ्रीका में बड़े कानों वाले हाथी पाए जाते हैं। भारत के कई चिड़ियाघरों में अफ्रीकी हाथी देखने को मिलते हैं।
वीडियो में जिस जगह हाथियों का झुंड देखा जा रहा है, वहां कुदरत भी उन पर मेहरबान नजर आ रही है। बादल बरस रहे हैं और चारों तरफ हरियाली नजर आ रही है।
बारिश की बूंदों के बीच हाथी भीगते हुए दिखते हैं। हाथी नवजात बच्चे को इस तरह घेर लेते हैं कि बारिश की बूंदे उस पर न पड़े। हाथियों का यह दृश्य उनकी भावनाओं और एकजुटता को बखूबी बयां करता दिखता है।

Sound On: One of the many reasons I love elephants is that they celebrate births and mourn the dead. When an elephant gives birth, her herd gathers around her to protect her baby and they trumpet in celebration. It's really quite extraordinary.. pic.twitter.com/MjIySw5nQu
— Yashar Ali 🐘 (@yashar) March 23, 2018