इंग्लैंड के एक स्कूल ने शोला नाम के
कुत्ते को फुल-टाइम नौकरी पर रखा है। वह हर सुबह
स्टाफ मीटिंग में शामिल होता है और
इसके बाद छात्रों से मुलाकात करता है।
2 of 5
Dog
- फोटो : Daily Mirror
परीक्षा के दौरान छात्रों का तनाव कम करना इसकी नौकरी का मुख्य हिस्सा है। कहा जाता है कि शोला में परेशान लोगों को पहचान
लेने की खूबी है।
स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि शोला अपने काम को बखूबी निभाता है। परीक्षा से पहले एक छात्रा काफी डरी हुई थी। वह परीक्षा
में बैठना तक नहीं चाहती थी। लेकिन शोला से मिलते ही उसका तनाव कम हो गया और उसने खुशी खुशी परीक्षा दी।
4 of 5
school
- फोटो : lalschools
स्कूल के स्टाफ बताते हैं कि अगर यह किसी क्लास रूम में दाखिल होता है तो उस छात्र के पास ही बैठता है जो तनावग्रस्त नजर
आता है।
इस चार महीने के कुत्ते का नाम शोला 300 छात्रों से मिले सुझाव के आधार पर रखा गया है।