{"_id":"5bb99243867a5514c4645167","slug":"this-worm-can-eat-plastic-waste","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कीड़ा खा जाएगा प्लास्टिक कचरा, सैकड़ों साल में खत्म होने वाजी चीज चुटकियों में कर सकता है साफ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
ये कीड़ा खा जाएगा प्लास्टिक कचरा, सैकड़ों साल में खत्म होने वाजी चीज चुटकियों में कर सकता है साफ
बीबीसी हिंदी
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
aa
केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है मधुमक्खी का छत्ता खा लेने वाला एक कैटरपिलर प्लास्टिक भी खा सकता है। प्लास्टिक खाने वाला ये कीड़ा प्रदूषण का कारगर इलाज हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
aa
प्रयोग में ये पता चला कि ये कीड़ा प्लास्टिक की केमिकल संरचना को उसी तरह से तोड़ देता है जैसे मधुमक्खी के छत्ते को वह पचा लेता है। हर साल दुनिया भर में आठ करोड़ टन प्लास्टिक पॉलीथिन का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
इस प्लास्टिक का इस्तेमाल शॉपिंग बैग, फूड पैकेजिंग इंडस्ट्री में किया जाता है। लेकिन इनके पूरी तरह से गलने में सैकड़ों साल लग जाते हैं। लेकिन गैलेरिया मेलोनेला नाम का ये कीड़ा प्लास्टिक बैग में घंटे के भीतर ही सुराख कर सकता है।
aa
यूनिवर्सिटी ऑफ केम्ब्रिज के बायोकेमिस्ट डॉक्टर पाओलो बॉम्बेली इस शोध से जुड़े हुए हैं। वे कहते हैं, "ये कैटरपिलर तो एक शुरुआत है। हमें ये समझने की जरूरत है कि वो इसे कैसे अंजाम देते हैं। हमें उम्मीद है कि प्लास्टिक कचरे की समस्या को कम करने के लिए कोई तकनीकी समाधान मुहैया कराया जा सकेगा।"
देखें वीडियो...
देखें वीडियो...