फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल से लापता कुत्ते की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल, जिसने भी पढ़ी वो हुआ भावुक

Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
missing dog Abby returns home after 10 years
doggy - फोटो : AP
इंसानों और कुत्तों की दोस्ती के चर्चे आपने भी बहुत सुने होंगे। इंसान जितना प्यार उसे देता है वो अपने मालिक को बदले में उस से ज्यादा लौटाता है। दोनों के प्यारे रिश्ते को कई फिल्मों भी दिखाया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कुत्ते की भावुक कहानी काफी वायरल हो रही है। 
missing dog Abby returns home after 10 years
doggy
सोशल मीडिया पर एबी नाम का कुत्ता काफी चर्चाओं में है। दरअसल, एबी 10 साल पहले अपने मालिक से बिछड़ गया था। उस समय उसके मालिक ने उसे बहुत ढूंढा था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। उन्होंने मान लिया था कि उसकी मौत हो गई है। अब 10 साल के बाद एबी खुद घर वापस आ गया है। एबी के वापस आने से उसकी मालिन की खुशी का ठिकाना नहीं है।
missing dog Abby returns home after 10 years
doggy
यह पूरी घटना यूएसए के पेनसिल्वानिया की है। सोशल मीडिया पर एबी की कहानी जानकर हर कई लोग उसकी तारीफ कर रहा हैं। कई लोग तो उसे सबसे तेज कुत्ता बता रहे हैं। एबी की मालकिन सुर्वेल्ड ने ट्राइब लाइव को बताया कि मुझे एबी को अपने सामने देखकर समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोलूं।  मेरे पास शब्द नहीं थे अपनी खुशी को बयां करने के लिए। मैंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि एबी वापस से हमारी जिंदगी में लौट आएगा वह भी इतने सालों बाद। वह हमारे लिए सबसे खास था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
missing dog Abby returns home after 10 years
doggy - फोटो : ABC
एबी की मालकिन ने बताया, वह हमारे लिए परिवार का हिस्सा है। उसके लापता होने का सबसे ज्यादा दुख मुझे था। हमनें अपने स्तर पर एबी की काफी तलाश भी की थी लेकिन हम उसे नहीं ढूंढ़ पाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed