फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे बाप रे! ऐसी जगह छिपा है सांप कि नहीं पड़ेगी किसी की नजर, आपको दिखा क्या?

Mon, 27 Aug 2018 01:06 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Can You Spot The Snake In This Picture
Spot The Snake

कई सांप तो इतने भयानक दिखते हैं कि उनकी तस्वीर देखकर ही हालत खराब हो जाती है। अब जरा सोचिए, वैसा ही खतरनाक सांप अगर घर में घुस जाए तो?वो भी तब जब वह ऐसी जगह कुंडली मारकर बैठा हो, जहां नजर भी जा पाए! ऐसा ही हुआ जब एक सांप फर्नीचर स्टोर में घुस आया। वह ऐसी जगह छुपा था कि पहली नजर में तो कोई भी धोखा खा जाएगा। क्या आप यह फोटो देखकर बता सकते हैं कि सांप कहां है?

Can You Spot The Snake In This Picture
Spot The Snake

फेसबुक पर 'सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स 24/7' पेज पर कमरे की फोटो पोस्ट कर पूछा गया कि सांप कहां छुपा है। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड की एक दुकान में ली गई। कई लोग कोशिश के बाद भी सांप का पता नहीं लगा पाए। जब जवाब पता चला तो यकीन करना मुश्किल था।

Can You Spot The Snake In This Picture
Spot The Snake

दाईं ओर रखे स्टूल के पिछले पाए में छोटा सा सांप इस तरह लिपटा था कि जब तक कोई नीचे झुककर अंदर ना झांके, तब तक उसे सांप दिखेगा ही नहीं। शुरुआत में तो कई लोगों का ध्यान स्टूल के कवर पर ही गया। पोस्ट पर अपना जवाब देते हुए लोगों ने अनुमान जताया कि सांप स्टूल के ऊपर रखे मैट में ही छुपा है। वहीं, कई लोगों ने तो यह तक कह डाला कि तस्वीर में सांप है ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Spot The Snake In This Picture
Spot The Snake


तस्वीर में छुपा सांप ब्राउन ट्री प्रजाति का है। यह अमूमन रात के वक्त ही बाहर निकलता है। जिस इलाके में सांप पाया गया, वहां के लोगों के लिए यह आम बात है। अक्सर वहां के रिहायशी इलाकों में खतरनाक सांप के घुसने की खबरें आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed