अमूमन ऐसा देखा जाता है कि चिड़ियाघर में जंगली और खूंखार जानवर शांति के साथ रहते हैं। न तो वो किसी अन्य जानवर पर हमला करते हैं और न ही इंसानों को देखने के बाद कुछ प्रतिक्रिया करते हैं। लेकिन नीदरलैंड के एक चिड़ियाघर में जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए।
2 of 6
bear Eat Wolf
- फोटो : youtube
इससे पहले कि आप इस खबर की तह तक जाएं आपको बता दें कि वीडियो फुटेज आपको विचलित भी कर सकते हैं। घटना नीदरलैंड के एक चिड़ियाघर की है। जहां एक लोमड़ी खेलते हुए भालू के बाड़े में जा गिरा। लोमड़ी के बच्चे को अपने इलाके में देखते ही भालू बेकाबू हो गए और उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की रूह कांप गई।
3 of 6
bear Eat Wolf
- फोटो : youtube
भालूओं के पूरे परिवार ने लोमड़ी पर धावा बोल दिया। दो भालूओं ने पानी में गिरे लोमड़ी के बच्चे को दबोच लिया जबकि बाकि के दो भालू उन लोमड़ियों को भगाने की कवायद में जुट गए जो फंसे हुए बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
4 of 6
bear Eat Wolf
- फोटो : youtube
जब यह घटना हो रही थी तो वहां पर्यटक मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना का वीडियो बना लिया।
5 of 6
bear Eat Wolf
- फोटो : youtube
वहीं जू प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटना इतिहास में अब तक नहीं हुई। हम चिड़ियाघर में सारे जानवरों को एक साथ रखते हैं ताकि उनके अंदर दोस्ती का भाव आ सके। लेकिन इस तरह की घटना दिल दहला देने वाली है। भालू इतने आक्रामक थे कि न तो पर्यटक लोमड़ी को बचाने की हिम्मत जुटा पाए और न ही जू में मौजूद कर्मचारी। अगली स्लाइड में वीडियो देख सकते हैं।