Alien News: दुनिया में आए दिन एलियन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कभी-कभी लोग इस तरह के दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा उठाने में लगे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एलियन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक इलाके से धरती पर लगातार आ रहे सिग्नल का पता लगाया है। इस सिग्नल को वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया है जो नए प्रकार का रेडियो सिग्नल है। उनका कहना है कि यह सामान्य फास्ट रेडियो बर्स्ट बिल्कुल अलग है। वैज्ञानिकों ने लगातार 91 घंटे सिग्नल वाली दिशा की रेडियो टेलिस्कोप से निगरानी की। उन्होंने पाया कि इनमें से 82 घंटे तक 1863 सिग्नल आए। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एलियन दुनिया से संपर्क हो गया है?
2 of 9
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क!
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती पर यह सिग्नल सुदूर एक गैलेक्सी से आ रहे हैं जिसका नाम FRB 20201124A है। चीन के फाइव हंड्रेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप ने इन सिग्नल को पकड़ा है। चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमर हेंग शू इन सिग्नलों की जांच कर रहे हैं।
3 of 9
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क!
- फोटो : iStock
हेंग शू ने बताया है कि गैलेक्सी में कोई मैग्नेटार (Magnetar) यानी न्यूट्रॉन स्टार है जिससे यह रेडियो सिग्नल आ रहे हैं। उनका कहना है कि इसके पास बहुत अधिक मैग्नेटिक फील्ड है। FRB 20201124A अंतरिक्ष में कोई इस तरह का तारा है, जिस तरह जंगल में घूमने वाला खूंखार जानवर।
4 of 9
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क!
- फोटो : istock
लास वेगास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा की एस्ट्रोफिजिसिस्ट बिंग झांग का कहना है इन रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। अब इन रेडियो सिग्नल की स्टडी अमेरिका और चीन के वैज्ञानिक मिलकर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद रहस्यमयी हैं। उन्होंने बताया कि इस गैलेक्सी से अलग-अलग वेवलेंथ के सिग्नल आ रहे हैं।
5 of 9
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क!
- फोटो : iStock
बिंग झांग ने कहा कि हम रेडियो सिग्नल की जांच कर रहे हैं कि किसी और दुनिया से कोई संदेश तो नहीं आ रहा है, हालांकि इसको समझना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि लगता है कि हमारी आकाशगंगा की तरह ही FRB 20201124A गैलेक्सी है।