फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 9 ऐसे चटोरे देश, जो खाना खाने में लगाते हैं घंटों समय, भारत भी है लिस्ट में शामिल

Thu, 17 Dec 2020 06:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 17 Dec 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
9 countries of the world average time spent on eating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर महीने में पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। भले ही कोविड-19 के वजह से इस साल पहले की तरह पार्टियां नहीं होंगी, लेकिन लोग अपने परिवार के बीच खास डिश पकाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खाने-पीने का ये दौर काफी लंबा होने वाला है। हालांकि, इन सब मामलों में फ्रांस काफी आगे है। यहां के लोग रोजाना औसतन 2 घंटे 13 मिनट का समय खाना खाने में लगाते हैं। आज हम आपको दुनिया के 9 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जो खाना खाने में घंटों समय लगाते हैं।

9 countries of the world average time spent on eating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट ने दुनिया के कई देशों के लोगों की प्रवृत्ति व जीवनशैली से संबंधित आंकड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक फ्रांस की डाइट लंबे समय से हेल्दी डाइट का मॉडल रही है। यहां के लोग बैलेंस्ड डाइट लेते हैं, जिसमें हरी सब्जियों और फलों के साथ टमाटर और ऑलिव जैसी चीजें खूब खाई जाती हैं। आमतौर पर फ्रांस में परिवार के हर सदस्य की अलग से डाइट होती है, जो उनकी शारीरिक-मानसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।

9 countries of the world average time spent on eating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रांस के बाद नंबर आता है इटली का। यूरोपियन देश इटली के खाने का पैटर्न भी फ्रांस से काफी मिलता-जुलता है। इटली के लोग खाने पीने के काफी शौकीन हैं। यहां सालोभर देश के किसी न किसी हिस्से में कोई खास फूड फेस्टिवल चलता रहता है। इटली के लोग रोजाना औसतन 2 घंटे 7 मिनट का समय खाना खाने में लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
9 countries of the world average time spent on eating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेन इस सूची में तीसरे नंबर पर है, जहां खाने को ईश्वर का वरदान कहा जाता है। यहां के लोग कभी भी खाना छोड़कर नहीं उठते हैं। इन्हीं सब वजहों से फूड वेस्ट के मामले में ये देश अन्य देशों से काफी पीछे है।

विज्ञापन
9 countries of the world average time spent on eating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर दक्षिण कोरिया है, जहां लोग 1 घंटा 45 मिनट का समय खाना खाने में लगाते हैं। बता दें कि कोरिया में खाने और सोने को काफी तरजीह दी जाती है। हाल ही में इस देश ने चीन पर अपनी एक पारंपरिक डिश किमची चोरी करने का आरोप भी लगाया था। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की डिशें लगभग समान हैं। इस कारण जब भी इन दोनों देशों में शांति की कोई पहल हुई, तो उस दौरान मेन्यू पर खास ध्यान दिया गया, जो दोनों के बीच पुल का काम करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed