फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेलमार्ग, यहां आने वालों की रुक जाती हैं सांसें

Thu, 28 Jan 2021 09:29 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 28 Jan 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
5 most dangerous railway track in the world where people breath stucks
खतरनाक रेलमार्ग - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको रोमांचक रास्तों से गुजरने का शौक है, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे रेलमार्गों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर पल मौत का खतरा बना रहता है। ये रेलमार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रेलमार्ग माने जाते हैं। हालांकि, खतरनाक होने के साथ-साथ ये रेलमार्ग बेहद शानदार भी कहे जाते हैं। कुल मिलाकर इनके बारे में ये कहा जा सकता है कि यहां चलना मतलब जन्नत और जहन्नुम का मजा एक साथ लेने के समान है।

5 most dangerous railway track in the world where people breath stucks
द डेथ रेलवे, थाईलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

'द डेथ रेलवे'
यह रेलमार्ग म्यांमार की सीमा से सटे थाईलैंड के कंचनबुरी प्रांत में है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब इस रेलमार्ग को जापानियों ने बनाया, तब सैकड़ों अंग्रेज और ब्रिटिश युद्ध कैदियों की जान इसके निर्माण के दौरान चली गई थी। यह रेलमार्ग नदी के किनारे-किनारे हरे-भरे और घने जंगलों से होकर गुजरता है, जिससे यात्रियों को बेहद शानदार नजारों का भी दीदार होता है।

5 most dangerous railway track in the world where people breath stucks
आसो मिनामी रेलमार्ग - फोटो : सोशल मीडिया

आसो मिनामी
जापान का आसो मिनामी रेलमार्ग ऐसे इलाके से गुजरता है, जहां जिंदा ज्वालामुखियों की भरमार है। यहां रेलवे को भी पता नहीं होता कि कब और कहां विस्फोट हो जाए। यहां ट्रेन से गुजरते वक्त ज्वालामुखी के लावा से तबाह हुए पेड़ भी दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous railway track in the world where people breath stucks
कुरांदा स्केनिक रेलमार्ग - फोटो : सोशल मीडिया

कुरांदा स्केनिक रेलमार्ग
ऑस्ट्रेलिया के कुरांदा स्केनिक रेलमार्ग से गुजरने पर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। रेलगाड़ी यहां बैरन जॉर्ज नेशनल पार्क में आने वाले शानदार जंगलों से होकर गुजरती है। इस मार्ग में कई झरने भी मिलते हैं, जो कभी-कभी पूरी ट्रेन को भिगो देते हैं। यह रेलमार्ग उत्तरी क्वींसलैंड स्थित दुनिया के हेरिटेज वर्षा वनों से होकर गुजरता है।

विज्ञापन
5 most dangerous railway track in the world where people breath stucks
चेन्नई-रामेश्वरम रेलमार्ग - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई-रामेश्वरम रेलमार्ग
भारत का चेन्नई-रामेश्वरम रेलमार्ग दो किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है। समुद्र में बने इस पुल का निर्माण साल 1914 में हुआ था। इस पुल से गुजरने पर आपको कुछ देर के लिए कहीं भी जमीन नजर नहीं आएगी, सिर्फ और सिर्फ समुद्र का पानी ही नजर आएगा। यह रेलमार्ग दिखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही खतरनाक भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed