फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इस साल लॉन्च हुए ये टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत, ड्राइविंग रेंज और फीचर्स

Mon, 20 Dec 2021 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 Top electric scooters launched in India in 2021 top electric scooter in india
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिल रहे प्रोत्साहन के साथ ही भारत में भी इसकी धूम है। भारत में वाहनों के इलेक्ट्रिकिफिकेशन (विद्युतिकरण) की बहुत जोशोखरोश के साथ शुरुआत हो गई है। इस साल न सिर्फ चार-पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कुछ महत्वपूर्ण लॉन्च हुए हैं, बल्कि कुछ प्रमुख दोपहिया वाहनों ने पहले दिन से ही उपभोक्ताओं को आकर्षित भी किया है। यहां हम आपको बता रहे इस साल भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में लॉन्च हुए टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।


Ola S1
ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल 15 अगस्त को अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने का एलान किया। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दो ट्रिम्स S1 और S1 Pro में आता है। बेस ट्रिम S1 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,099 रुपये से शुरू होती है। जबकि हायर ट्रिम S1 Pro की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,10,149 रुपये है। S1 वेरिएंट 2.98 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार फुल चार्जिंग पर 121 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है।
Year Ender 2021 Top electric scooters launched in India in 2021 top electric scooter in india
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
जबकि प्रीमियम ट्रिम S1 Pro में 3.97kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो स्कूटर को 181 किमी की रेंज देता है। दोनों मॉडल ओला के मालिकाना वाली बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) के साथ आते हैं, जो एक्टिव रूप से बैटरी के स्थायित्व, परफॉर्मेंस, रेंज और सुरक्षा की निगरानी करता है। 
Year Ender 2021 Top electric scooters launched in India in 2021 top electric scooter in india
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One
ओला इलेक्ट्रिक के लॉन्च के बाद, बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो पोर्टेबल भी है। इसलिए, कोई भी इस ई-स्कूटर से लिथियम-आयन बैटरी पैक को अलग कर सकता है और इसे घर पर चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 Top electric scooters launched in India in 2021 top electric scooter in india
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर को एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किमी और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किमी की ड्राइविंग रेंज का वादा करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, माइनस सब्सिडी) है। 
विज्ञापन
Year Ender 2021 Top electric scooters launched in India in 2021 top electric scooter in india
Komaki TN95 - फोटो : Komaki
Komaki TN95
Komaki (कोमाकी) ने बैटरी से चलने वाले अपने तीन दोपहिया वाहन TN95, SE और M5 लॉन्च किए हैं। TN95 और SE इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिनकी कीमत क्रमशः 98,000 रुपये और 96,000 रुपये है। जबकि M5 मॉडल एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत 99,000 रुपये है। ये सभी वाहन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed