फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo EX30 SUV:  यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है वोल्वो की अब तक की सबसे ग्रीन कार, 7 जून को होगी पेश

Tue, 30 May 2023 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Volvo EX30 SUV 2023 Volvo says EX30 is its greenest electric car ever
Volvo EX30 SUV - फोटो : Volvo
स्वीडिश ऑटोमोबाइल निर्माता Volvo (वोल्वो) 7 जून को अपनी आगामी एसयूवी EX30 का ग्लोबल डेब्यू करेगी। वैश्विक तौर पर इसे पेश किए जाने से पहले वॉल्वो ने एक प्रेस रिलीज में EX30 को अपनी 'अब तक की सबसे ग्रीन इलेक्ट्रिक कार' बताया है।


रिलीज में ऑटो दिग्गज के सस्टेनिबिलिटी के ग्लोबल हेड एंडर्स कर्रबर्ग के हवाले से कहा गया है, "यह देखते हुए कि यह कंपनी की सबसे छोटी कार होगी, वोल्वो ने EX30 में कम स्टील और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है, ऐसा मॉडल के CO2 फुटप्रिंट को कम करने के लिए किया है। इसे बनाने के लिए, कुल स्टील का 17 प्रतिशत, और कुल एल्यूमीनियम का 25 प्रतिशत, दोनों को रिसाइकिल किया गया है।"
Volvo EX30 SUV 2023 Volvo says EX30 is its greenest electric car ever
Volvo EX30 SUV Teaser - फोटो : Volvo
कर्रबर्ग ने आगे कहा, इसके अलावा, कुल प्लास्टिक का 17 प्रतिशत भी रिसाइकिल किया जाता है, और यह अब तक किसी भी वोल्वो कार में रिसाइकिल प्लास्टिक का उच्चतम प्रतिशत है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस एसयूवी को क्लाइमेट-न्यूट्रल इलेक्ट्रिसिटी (जलवायु-तटस्थ बिजली) सहित मुख्य रूप से जलवायु-तटस्थ ऊर्जा से चलने वाले एक प्लांट में बनाया जाएगा। साथ ही, मॉडल के टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं में से 95 प्रतिशत ने 2025 तक अपनी निर्माण प्रक्रिया में 100 प्रतिशत रिन्युएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध किया है। 

फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वोल्वो EX30 EV में 5-सीटर प्रीमियम केबिन दे सकती है। इसके साथ इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC वेंट के साथ मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसके अलावा ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई एयरबैग और AI आधारित एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिल सकता है।
Volvo EX30 SUV 2023 Volvo says EX30 is its greenest electric car ever
Volvo EX30 SUV Teaser - फोटो : Volvo
480 किमी तक की रेंज
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। एंट्री-लेवल मॉडल में 51 kWh का बैटरी पैक और हाई-एंड वैरिएंट में और ज्यादा पावरफुल 69 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। एसयूवी का हाई-एंड वैरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 480 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Volvo EX30 SUV 2023 Volvo says EX30 is its greenest electric car ever
Volvo XC40 - फोटो : Volvo
कीमत
C40 और XC40 के बाद EX30 वोल्वो की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इसके फीचर्स, पावरट्रेन, कीमत जैसी जानकारी के अगले कुछ दिनों में एलान किए जाने की उम्मीद है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वोल्वो EX30 की शुरुआती कीमत 40 लाख रुपये हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों के लिए अगले साल 2024 से उपलब्ध हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed