फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Two-Wheelers in October: अक्तूबर के महीने में लॉन्च होंगे ये दोपहिया वाहन, जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 07 Oct 2023 05:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Two-Wheelers in October 2023 upcoming two wheelers in india
Royal Enfield Himalayan 450 - फोटो : Social Media
पिछले कुछ महीने दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए बेहद शानदार रहे हैं। इस दौरान Triumph Speed 400 (ट्रायम्फ स्पीड 400), Harley-Davidson X440 (हार्ले-डेविडसन X440), नई KTM 390 Duke (केटीएम 390 ड्यूक), Ather 450S (एथर 450एस), Ola electric scooters (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर), TVS Apache RTR 310 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 310) और नई Hero Karizma XMR (हीरो करिज्मा एक्सएमआर) जैसे कई टू-व्हीलर लॉन्च हुए।


अक्तूबर का महीना भी कुछ कम नहीं होगा क्योंकि इसमें भी कई नए दोपहिया वाहन लॉन्च होने वाले हैं। यहां हम आपको उन दोपहिया वाहनों के बारे में बता रहे हैं जो अक्तूबर 2023 में लॉन्च हो सकते हैं।
Upcoming Two-Wheelers in October 2023 upcoming two wheelers in india
For Reference Only - फोटो : Triumph India
Triumph Scrambler 400X
ट्रायम्फ और बजाज के बीच साझेदारी में Speed 400 (स्पीड 400) लॉन्च हुई और इसकी सिब्लिंग, Scrambler 400X (स्क्रैम्बलर 400X) इस महीने लॉन्च किया जाएगा। ट्रायम्फ ने स्क्रैम्बलर 400X की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि, उम्मीद है कि मोटरसाइकिल की कीमत स्पीड 400 से लगभग 30,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

स्क्रैम्बलर 400X में स्पीड 400 के समान 398cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 40bhp का पावर और 38Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल एबीएस के साथ-साथ लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन और अलॉय व्हील मिलेंगे।
Upcoming Two-Wheelers in October 2023 upcoming two wheelers in india
Royal Enfield Himalayan 450 - फोटो : Instagram/Sid Lal
Royal Enfield Himalayan 450
यह वास्तव में नई हिमालयन 452 है जिसे कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यहां तक कि रॉयल एनफील्ड प्रेमियों के लिए इसका एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया। नई मोटरसाइकिल के साथ मस्ती करते हुए भारतीय डकार के हीरो सीएस संतोष का एक वीडियो भी था।

इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाली नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 में 450cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा जो 40bhp का पावर जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल किस तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स की पेशकश करेगी, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन डुअल चैनल एबीएस की उम्मीद जरूर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Two-Wheelers in October 2023 upcoming two wheelers in india
For Reference Only - फोटो : Ather Energy
Ather 450X
एथर एनर्जी इस महीने अपडेटेड 450X लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में FAME II सब्सिडी में कमी से निपटने के लिए Ather 450S लॉन्च किया है, जिसमें छोटा 2.9kWh बैटरी पैक है। आगामी एथर 450X में बड़ा 3.7kWh बैटरी पैक होगा और इसमें कई बदलाव होने की उम्मीद है। जैसे कि 450S से एक डेडिकेटेड रिवर्स बटन के साथ नया स्विचगियर और थोड़ी ज्यादा रेंज की पेशकश करने के लिए एक रीट्यून इलेक्ट्रिक मोटर होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed