{"_id":"643eae1149d2c962410f4d8a","slug":"ultraviolette-f77-limited-edition-electric-motorcycle-deliveries-starts-know-price-range-specs-2023-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ultraviolette F77: अल्ट्रावॉयलेट लिमिटेड एडिशन F77 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 158 Kmph है टॉप स्पीड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ultraviolette F77: अल्ट्रावॉयलेट लिमिटेड एडिशन F77 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 158 Kmph है टॉप स्पीड
Tue, 18 Apr 2023 08:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Ultraviolette (अल्ट्रावॉयलेट) ने बैंगलुरू में अपने लिमिटेड एडिशन F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। F77 के टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट को 2022 के नवंबर में पेश किया गया था, जिसके बाद सिर्फ दो घंटों में इसकी सभी 77 यूनिट्स बिक गईं थी। स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक बाइक दो वैरिएंट्स में आती है, F77 ओरिजिनल और F77 Recon और बैंगलुरू में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.8 लाख रुपये से शुरू होती है। बाइक की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
कीमत
अल्ट्रावॉयलेट एफ77 की एक्स-शोरूम कीमत है:
कंपनी का कहना है कि अल्ट्रावॉयलेट एफ77 लिमिटेड एडिशन ब्रांड के लिए क्या मायने रखता है, इसका जश्न मनाता है। सभी 77 मॉडलों में से हर एक को यूनिक नंबर और स्पेशल कलर स्कीम मिलता है। यह लिमिटेड एडिशन F77 आफ्टरबर्नर येलो के साथ मीटियोर ग्रे के सिंगल कलर स्कीम में आएगी।

- Ultraviolette F77 - 3,80,000 रुपये
- Ultraviolette F77 Recon - 4,55,000 रुपये
- Ultraviolette F77 Limited - 5,50,000 रुपये
कंपनी का कहना है कि अल्ट्रावॉयलेट एफ77 लिमिटेड एडिशन ब्रांड के लिए क्या मायने रखता है, इसका जश्न मनाता है। सभी 77 मॉडलों में से हर एक को यूनिक नंबर और स्पेशल कलर स्कीम मिलता है। यह लिमिटेड एडिशन F77 आफ्टरबर्नर येलो के साथ मीटियोर ग्रे के सिंगल कलर स्कीम में आएगी।
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
पावर और स्पीड
लिमिटेड एडिशन अल्ट्रावॉयलेट एफ77 40.2 bhp (30.2 kW) और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और सिर्फ 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 158 किमी प्रति घंटा है।
इसके उलट, F77 ओरिजिनल और रेकॉन वैरिएंट 38.8 bhp (29 kW) और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है और यह 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

बैटरी और रेंज
F77 लिमिटेड एडिशन में बड़ा 10.3 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 306 किमी (IDC प्रमाणित) रेंज का वादा करता है। स्टैंडर्ड एसी चार्जर के जरिए बैटरी को लगभग 7 से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि फास्ट चार्जिंग ऑप्शन एक घंटे में बैटरी को इतना चार्ज कर देता है कि बाइक लगभग 35 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।

वैरिएंट्स और राइडिंग मोड
Ultraviolette ने F77 को तीन वैरिएंट्स- एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर में पेश किया है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक। यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड प्रोडक्ट, ग्लोबल सर्टिफिकेशन के साथ आती है। F77 को भारत में बेंगलुरु में Ultraviolette की रिसर्च एंड डेवलपमेंट फेसिलिटी में विकसित किया गया था।
फीचर्स
अन्य फीचर्स और हार्डवेयर समान हैं जिनमें एडजस्टेबल 41 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क और रियर में एक मोनोशॉक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए चार-पिस्टन कैलीपर्स के साथ 320 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ रियर में 230 मिमी डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक में Bosch से लिया गया डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। F77 में 5-इंच की TFT स्क्रीन और जियोफेंसिंग, व्हीकल लोकेटर, लॉकडाउन, राइड एनालिटिक्स, क्रैश डिटेक्शन जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं।