{"_id":"64e356dac245d832180c0cf8","slug":"ultraviolette-automotive-launches-f77-space-edition-know-price-features-specs-2023-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ultraviolette F77 Space Edition: अल्ट्रावायलेट ने लॉन्च किया F77 स्पेस एडिशन, जानें क्या है खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ultraviolette F77 Space Edition: अल्ट्रावायलेट ने लॉन्च किया F77 स्पेस एडिशन, जानें क्या है खासियत
Mon, 21 Aug 2023 06:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Ultraviolette F77 Space Edition
- फोटो : Ultraviolette
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई परफॉर्मेंस प्योर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Ultraviolette Automotive (अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव) ने सोमवार को अपने विशेष रूप से उत्पादन के लिए लिमिटेड स्पेशल एडिशन F77 को लॉन्च किया है। Ultraviolette F77 Space Edition (अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन) के नाम वाला यह स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 5.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक वह इस बाइक के जरिए भारतीय स्पेश मिशन चंद्रयान -3 को सम्मान दे रही है। ईवी स्टार्टअप का दावा है कि इस नए मॉडल के साथ उसने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को श्रद्धांजलि दी है।
Ultraviolette F77 Space Edition
- फोटो : Ultraviolette
बुकिंग डिटेल्स
ईवी निर्माता ने यह भी कहा है कि F77 स्पेस एडिशन की बुकिंग 22 अगस्त शाम को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। बाइक का उत्पादन विशेष रूप से सीमित संख्या में, सिर्फ 10 यूनिट्स में किया जाएगा।
रेंज और स्पीड
मोटरसाइकिल एक बार फुल चार्ज करने पर 307 किमी की रेंज देने का वादा करती है। इसकी हाई-परफॉर्मेंस मोटर 39.94 bhp का अधिकतम पावर और 100 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देती है। यह महज 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 152 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।

एडवांस्ड डिजाइन
नई स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए, दावा किया गया है कि इसे मॉडर्न विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी को देखते हुए डिजाइन किया गया है। बाइक में कस्टम मशीनीकृत एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम कंपोनेंट्स हैं जो उच्च स्थायित्व सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, यह एयरोस्पेस-ग्रेड पेंट के साथ आने का दावा करता है।
कंपनी की उम्मीदें
अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन के लॉन्च पर बोलते हुए, अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव के सह-संस्थापक और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि निर्माता का लक्ष्य विज्ञान और टेक्नोलॉजी की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाना है और नया स्पेशल एडिशन इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा, "चूंकि एयरोस्पेस इंडस्ट्री वह जगह है जहां टेक्नोलॉजी के शिखर हासिल किए जाते हैं, F77 स्पेस एडिशन गर्व से भारत की दिव्य यात्रा का जश्न मनाता है। वही डीएनए अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन में साफ तौर पर नजर आता है। एयरोस्पेस ग्रेड विशेषताओं और एक विशिष्ट डिजाइन से लैस, F77 स्पेस एडिशन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने में हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।"