अपने स्पोर्टी और लुक्स और कई मजेदार फीचर्स की वजह से आज देश में TVS का Ntorq 125 काफी पॉपुलर हो चुका है। यह स्कूटर एक एंट्री लेवल बाइक से भी महंगा है। लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Ntorq 125 का सस्ता वेर्जन भी लांच कर दिया है।
Ntorq 125 का सस्ता वर्जन
TVS मोटर ने Ntorq 125 को अब ड्रम ब्रेक के साथ पेश किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 58,252 रुपये रखी है। जबकि इसके डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 59,900 रुपये रखी है। यानी यह स्कूटर 1,648 रुपये सस्ता हो गया है। हांलाकि यह यह फर्क बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन हम आपको इसका डिस्क ब्रेक मॉडल खरीदने की ही सलाह देंगे क्योकिं ड्रम ब्रेक की तुलना में डिस्क ब्रेक काफी बेहतर ब्रेकिंग देता है। और सेफ्टी भी ज्यादा रहती है।
इंजन और फीचर्स
Ntorq 125 में 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 9.27 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके रियर में चौड़ा टायर लगा है जिससे रोड पर बेहतर ग्रिप मिलती है। इसके अलावा खराब रास्तों के लिए इसके सस्पेंशन काफी बढ़िया तरीके से कम करते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है आप अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं और स्पीडोमीटर पर ही आप नेविगेशन, कॉल और मैसेज तक पढ़ सकते हैं। तब से इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।