{"_id":"64c106ed0ab6b0a25800337b","slug":"triumph-speed-400-delivery-date-in-india-triumph-speed-400-features-and-specifications-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triumph Speed 400: बजाज के चाकन प्लांट से शुरू हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 की डिस्पैच, जानें डिलीवरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Triumph Speed 400: बजाज के चाकन प्लांट से शुरू हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 की डिस्पैच, जानें डिलीवरी डिटेल्स
Wed, 26 Jul 2023 05:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Triumph Speed 400
- फोटो : Triumph Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने एलान किया है कि Triumph Speed 400 (ट्रायम्फ स्पीड 400) का पहला लॉट पुणे के चाकन में उसके नए प्लांट से रोल-आउट किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह मोटरसाइकिलों की डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू कर देगी। 27 जून को लंदन में Scrambler 400 X (स्क्रैम्बलर 400 एक्स) के साथ स्पीड 400 को पेश किया गया था, जिसके बाद से इन्होंने बाइक प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि, उस समय इसे 2.23 लाख की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर उतारा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 2.33 लाख रुपये कर दिया गया है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Triumph Speed 400
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और माइलेज
Triumph Speed 400 एक नए इंजन का इस्तेमाल करती है जो ट्रायम्फ की नई टीआर सीरीज से संबंधित है। यह एक 398.15 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी का पावर और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। उम्मीद है कि यह इंजन लगभग 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
ट्रायम्फ बोल्ट-ऑन सब-फ्रेम के साथ एक नए पेरिमीटर फ्रेम का इस्तेमाल कर रहा है। इसके फ्रंट में 43 मिमी उल्टा बिग पिस्टन फोर्क्स और रियर में प्री-लोड एडजस्टमेंट के साथ एक गैस-चार्ज मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 मिमी डिस्क और पीछे 230 मिमी डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील हैं जो अपोलो या एमआरएफ के टायरों के साथ आते हैं।

For Reference Only
- फोटो : Triumph Motorcycles
फीचर्स
इसमें मिलने वाला फीचर लिस्ट बहुत लंबा नहीं है, लेकिन यह एक एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ आता है जिसे एक डिजिटल स्क्रीन के साथ जोड़ा जाता है। जो कई तरह की जानकारी दिखा सकता है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल एलईडी लाइटिंग, एक इम्मोबिलाइजर और एक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल का फीचर मिलता है। लेकिन इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मौजूद नहीं है।

स्क्रैम्बलर 400 एक्स
इसके अलावा स्क्रैम्बलर 400 एक्स है जिसमें स्पीड 400 के साथ अंडरपिनिंग साझा किया गया है। यह अक्तूबर में लॉन्च होगी और ट्रायम्फ ने अभी तक मोटरसाइकिल की कीमत का एलान नहीं किया है। हालांकि, इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।