Tesla Cybertruck: मॉडल वाई के बाद, अब टेस्ला साइबरट्रक भारत में देखा गया, जानें पूरी डिटेल्स
हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि टेस्ला भारतीय बाजार में अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें एक Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) को बिना किसी कवरिंग के भारत में देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
⚡@Cybertruck in India 🇮🇳
— Tesla Club India® (@TeslaClubIN) April 23, 2025
Seems like someone has imported a @Tesla Cybertruck 🔋 from Dubai temporarily 👀.
Spotted on outskirts of Mumbai.
📷 : Unknown Forward pic.twitter.com/GMjpPrq2zp
वैसे तो टेस्ला ने अभी तक साइबरट्रक को भारत में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं बताई है। कंपनी की योजना फिलहाल भारत में Model Y (मॉडल वाई) और Model 3 (मॉडल 3) से शुरुआत करने की है। साथ ही, एक सस्ती मॉडल वाई पर भी काम चल रहा है, हालांकि उसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है।
साइबरट्रक का डिजाइन हर पारंपरिक ट्रक से बिल्कुल अलग है। इसका लुक ऐसा लगता है जैसे किसी साइंस फिक्शन फिल्म से निकला हो। इसे 30 गुना कोल्ड-रोल स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जो इसे बेहद मजबूत बनाता है। इसकी बनावट नुकीली, कोनों वाली और काफी सॉलिड है।
इसके डिजाइन में बुलेटप्रूफ ग्लास, सीधी लाइनें और न्यूनतम सजावट वाला एक्सटीरियर इसे और भी अलग बनाता है। साथ ही, इसमें दी गई एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन इसकी राइड को हर तरह की सड़क या सतह के हिसाब से बदलने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: CATL ने पेश की नई ईवी बैटरी टेक्नोलॉजी, 5 मिनट में 520 किमी की रेंज और 1500 किमी की रेंज वाली बैटरी
अंदर से भी साइबरट्रक उतना ही शानदार है। इसमें 6 लोगों के बैठने की जगह है, और एक बड़ा 17-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। डैशबोर्ड का डिजाइन बहुत ही स्लीक और सिंपल है, जो बड़े विंडशील्ड के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाता है।
इसके अलावा इसमें 100 क्यूबिक फीट का स्टोरेज स्पेस वाला लॉक करने योग्य 'वॉल्ट बेड' है। जिससे यह ट्रक रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी परफेक्ट है। टेस्ला की टेक्नोलॉजी से लैस यह गाड़ी कंफर्ट और इनोवेशन दोनों का बैलेंस देती है।
यह भी पढ़ें - EV: इस राज्य ने मार्च 2026 तक ईवी रोड टैक्स को घटाकर किया सिर्फ एक प्रतिशत, जानें डिटेल्स
बात करें इसके पावर की, तो साइबरट्रक के तीन वेरिएंट आते हैं - सिंगल मोटर, डुअल मोटर और ट्राई-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव। सबसे पावरफुल ट्राई-मोटर वर्जन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेता है। इसकी रेंज भी जबरदस्त है, यह एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 805 किलोमीटर तक चल सकती है।
साइबरट्रक की टोइंग कैपेसिटी 14,000 पाउंड तक है, और इसकी ऑफ-रोड परफॉर्मेंस भी शानदार है। यानी यह न सिर्फ एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल है, बल्कि रोजमर्रा और मुश्किल रास्तों दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: ANPR टोल कलेक्शन सिस्टम वाला पहला हाईवे होगा एनसीआर का यह एक्सप्रेसवे, टोल प्लाजा पर बिना रुके अपने आप कटेगा टोल