फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata ने लॉन्च किया Compact SUV Tata Nexon का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें शानदार नए फीचर्स और कीमत

Wed, 22 Jan 2020 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
tata nexon facelift 2020 launch tata nexon facelift features tata nexon facelift price in india
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में बुधवार को एक साथ चार नए कार मॉडल्स लॉन्च किए हैं। Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) के शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही Tata Motors की बिल्कुल नई और प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) के अलावा कंपनी के तीन मौजूदा मॉडल्स  Nexon (नेक्सॉन), Tiago (टियागो) & Tigor (टिगोर) के फेसलिफ्ट मॉडल्स को भी लॉन्च किया। ग्राहकों को बहुत दिनों से इन तीन फेसलिफ्ट मॉडल्स का इंतजार है। कंपनी इन सभी गाड़ियों की बुकिंग काफी पहले शुरू कर चुकी है। Tata के इन सभी मॉडल्स में BS6 इंजन होगा। बात करते हैं Tata Nexon Facelift की। Tata Nexon (टाटा नेक्सन) Compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) Facelift मॉडल के फ्रंट को रिडिजाइन करने के साथ इसमें कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं। 
tata nexon facelift 2020 launch tata nexon facelift features tata nexon facelift price in india
tata nexon 2020 - फोटो : Social Media

इंजन 

Tata Nexon Facelift में BS6 इंजन दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्जड (110PS/170Nm) पेट्रोल और 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर (110PS/260Nm) डीजल इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। 
tata nexon facelift 2020 launch tata nexon facelift features tata nexon facelift price in india
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

फीचर्स 

Tata Nexon Facelift की डिजाइन में पुराने नेक्सन की तुलना में बहुत बदलाव किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर बदलाव कंपनी के आने वाले इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV से लिए गए हैं। इसमें सारे  को नया फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें त्रिकोणीय तीर के आकार का एलईडी डीआरएलएस, टेल लैंप के लिए भी वैसा ही एलईडी ग्राफिक और फ्रंट एयर डैम का नया लुक शामिल है। कार में 16 इंच के नए अलॉय वील्ज दिए गए हैं, जो कि नेक्सॉन ईवी के जैसे हैं। अपडेटेड  Nexon में सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और टेलीमैटिक्स सर्विसेज जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कार में नई अल्ट्रॉज वाला ही इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल और रेन सेंसिंग वाइपर्स दिए गए हैं। नेक्सॉन में 35 कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। जिसके जरिए कार को कंट्रोल करने के साथ ही मोबाइल पर कार की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। नई नेक्सन में पुश बटन दिया गया है जिससे कार को स्टार्ट और बंद किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon facelift 2020 launch tata nexon facelift features tata nexon facelift price in india
Tata nexon 2020 Features - फोटो : Social Media

सुरक्षित कार

Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग दी थी। दिसंबर 2018 में Tata Motors की ही Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी। Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) एक एजेंसी है जो मोटर वाहन सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती है। 
विज्ञापन
tata nexon facelift 2020 launch tata nexon facelift features tata nexon facelift price in india
Tata Nexon - फोटो : Social
कीमत 
Tata Nexon Facelift के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.95 लाख रुपये से शुरु होती है और डीजल वेरिएंट की कीमत 8.45 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed